हाजीपुर एनकाउंटर: 300 किलो सोना लूटने वाला प्रिंस ढेर, पिता बोले- ‘पहले ही मर जाना चाहिए था मेरा बेटा’

वैशाली के हाजीपुर में 300 किलो सोना लूटकांड का मास्टरमाइंड कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. STF और वैशाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अपराधी को मार गिराया.

बिहार के हाजीपुर जिले में 300 किलो सोना लूटकांड का मास्टरमाइंड कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार STF और वैशाली पुलिस के एनकाउंटर में ढेर हो गया. पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एनकाउंटर किया गया. हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर कॉलोनी में हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार मारा गया. मृतक के पिता नंदकिशोर सिंह ने पुलिस की कार्रवाई का खुल कर समर्थन किया है. उन्होंने पुलिस को एनकाउंटर के लिए धन्यवाद दिया है. .

मृतक अपराधी प्रिंस के पिता नंदकिशोर सिंह ने मीडिया के सामने कहा कि पुलिस ने कोई गलत काम नहीं किया है. उसका एनकाउंटर करने के लिए पुलिस को हमेशा कहते थे. परिवार से उसका कोई लेनादेना नही था. अपराधी था वह, पुलिस ने जो किया है 100 प्रतिशत सही काम किया है. अपने बेटा प्रिंस के एनकाउंटर में मारे जाने पर पुलिस को दिया धन्यवाद दिया है. उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन किया है.

बीते शुक्रवार को बिहार के वैशाली पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी प्रिंस को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया. वहीं मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसके एक साथी हो हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस की ये कार्रवाई सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी स्थित हनुमान नगर में हुई है. प्रिंस की पहचान बिहार के सबसे बड़े सोना लूट गिरोह के सरगना सुबोध सिंह के सबसे करीबी के रूप में होती थी. इसके खिलाफ लगभग 40 से ज्यादा लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज थे.

कैसे हुआ एनकाउंटर?

पुलिस की इस कार्रवाई के संबंध में एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुख्यात प्रिंस हनुमान नगर स्थित एक घर में छिप कर रह रहा है. सूचना पर एसटीएफ और वैशाली पुलिस की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंद शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया, जब उसे इलाज के लिए सदर अस्पलात ले जाया गया तो डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान प्रिंस उर्फ अभिजीत कुमार के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के हुसैना का रहने वाला है.एसपी ने बताया कि आरोपित के साथ उसके एक और साथी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है.

कई मामलों में फरार चल रहा था प्रिंस

वैशाली पुलिस को प्रिंस की तलाश लंबे समय से थी. वह कई मामले में वर्षो से फरार चल रहा था. अभिजीत कुमार सोना लूटकांड गिरोग के सरगना सुबोध सिंह का राइट हैंड और गिरोह का शार्प शूटर था. 2018 में हाजीपुर कोर्ट में एक पुलिसकर्मी की हत्या कर वह फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वह बेउर जेल में बंद था. 2 सितंबर को इलाज के बहाने वह पीएमसीएच आया जहां से फिल्मी स्टाइल में उसने 8 पुलिसकर्मियों को मटन पार्टी दी और सभी पुलिसकर्मियों को एक कमरे में बंद कर फरार हो गया था.

तब से वह पुलिस की पकड़ से बाहर था. सुबोध सिंह और प्रिंस गिरोह ने 2017 में आसनसोल से 56 किलो सोना, 2019 में हाजीपुर से 55 किलो सोना, 2022 में राजस्थान के उदयपुर से 24 किलो सोना, 2022 में ही मध्य प्रदेश के कटनी से 16 किलो सोना और 2023 में देहरादून से 18 किलो सोने की लूट की थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.