हिसार: नहर पर गाड़ी धो रहे 2 दोस्तों पर चाकू से हमला, एक की मौत

हिसार के बरवाला में बाइक सवार बदमाशों ने 2 दोस्तों पर चाकुओं से किया जानलेवा हमला। विष्णु नामक युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर घायल। पुलिस जांच में जुटी।

हिसार : हरियाणा के हिसार जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने 2 दोस्तों पर चाकुओं से हमला कर दिया,जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया है। घायल का बरवाला के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय विष्णु के रूप में हुई है। जबकि घायल होने वाला 23 वर्षीय पारस है। उपचाराधीन पारस ने बताया कि वह और विष्णु नहर पर गाड़ी धोने गए थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने विष्णु को कहा कि कुछ बात करनी है। बाद में तीनों ने विष्णु पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

डीएसपी सुमित कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.