हिसार: बदमाशों ने 2 ATM काटे, 6 लाख रुपये लेकर हुए फरार
हिसार में बदमाशों ने कटर से काटकर दो एटीएम मशीनों से 6 लाख रुपये उड़ाए। यूनियन बैंक और एसबीआई एटीएम को बनाया निशाना। पुलिस की 4 टीमें जांच में जुटीं।
हिसार : हरियाणा के हिसार जिले में रविवार तड़के ही बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने कटर से 2 ATM की सेफ काट कर 6 लाख रुपए चुरा लिए। शहर में टेलीफोन एक्सचेंज के पास भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ATM का सेफ काटकर करीब 2 लाख रुपए निकाल लिए।
इसी तरह बदमाशों ने गांव भिवानी रोहिल्ला में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ATM का सेफ काटकर 4 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन वारदात स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार गांव भिवानी रोहिल्ला में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ए.टी.एम. है। तड़के करीब 2 बजे कार में 4 युवक आए। उन्होंने शटर काट अंदर घुसकर कटर से मशीन का सेफ काटा व 4 लाख रुपए निकालकर भाग गए। दूसरी तरफ शहर में टैलीफोन एक्सचेंज के पास लगे ए.टी.एम. से तड़के 3 बजे स्कॉर्पियो में आए चोरों ने अंदर घुसकर कटर से मशीन का सेफ काटा व 2 लाख रुपए निकालकर भाग गए।
पुलिस प्रवक्ता मदन का कहना है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमों का गठन किया है। इस तरह की वारदात यमुनानगर व अम्बाला की तरफ हुई हैं।