हिसार: सिवानी स्टेशन अधीक्षक की इलाज के दौरान मौत, अब हत्या का केस दर्ज

हिसार के सिवानी स्टेशन पर हुए हमले में घायल स्टेशन अधीक्षक रामरत्न यादव ने दम तोड़ा। पुलिस ने हत्या की धारा जोड़कर 4 नाबालिगों सहित 5 आरोपियों को पकड़ा।

हिसार: हिसार के सिवानी रेलवे स्टेशन पर हुए जानलेवा हमले में घायल स्टेशन अधीक्षक रामरत्न यादव (42) की जयपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वे करीब 20 दिनों से भर्ती थे। रेलवे पुलिस रामरत्न यादव ने पहले दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में अब हत्या की धारा जोड़ दी है। पुलिस ने इस मामले में 14-15 साल के चार नाबालिग और एक बालिग आरोपी सिवानी निवासी नवीन को पकड़ा है। सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां से नवीन को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

दरअसल, घटना 10 अप्रैल की रात करीब 12 बजे की है। उस समय स्टेशन अधीक्षक रामरत्न यादव और प्वाइंटमैन राजकुमार ड्यूटी पर मौजूद थे। मालगाड़ी की ल पासिंग के दौरान यादव प्लेटफॉर्म पर खड़े अ थे और राजकुमार सिग्नल मिलाने के लिए है प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर गए हुए थे। तभी तीन प युवक स्टेशन गेट एलसी-25 की ओर से क आए, जिनका पीछा 8-10 युवक ईंट-पत्थर लेकर कर रहे थे। आपसी झगड़े के दौरान वे अ युवक स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में घुस के गए। विरोध करने पर हमलावरों ने यादव पर थे गमले, डंडों और अग्निशमन यंत्र से हमला क कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल स होकर बेहोश हो गए। बाद में उन्हें अस्पताल से पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.