29 सितंबर को लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 64MP कैमरे से लैस

भारत में 29 सितंबर को लॉन्च होगा HMD Vibe 2 Pro। फोन में मिलेगी 6000mAh बैटरी, 64MP कैमरा और दमदार स्पेसिफिकेशन्स।

एचएमडी ने भारत में वाइब 2 प्रो की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है. कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च से पहले इसके कलर ऑप्शन और कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है. एचएमडी वाइब 2 प्रो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट पर चलेगा. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है. हैंडसेट में 6,000mAh की बैटरी होगी. इस नए मॉडल के साथ, ब्रांड वाइब 2 स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है, जिसे इस साल की शुरुआत में देश में लॉन्च किया गया था.

एचएमडी वाइब 2 प्रो की भारत में लॉन्च डेट

HMD Vibe 2 Pro भारत में 29 सितंबर को लॉन्च होने वाला है. Vibe सीरीज का यह नया स्मार्टफोन Flipkart पर मिलेगा और इसके लिए एक वेबसाइट भी लॉन्च हो चुकी है. लिस्टिंग से पता चलता है कि इस हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले होगा. इसे एक्वा ग्रीन, कॉस्मिक पर्पल और सिल्वर मिस्ट कलर में पेश किया जाएगा.

128GB तक की इंटरनल स्टोरेज

HMD Vibe 2 Pro में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट होगा, साथ ही इसमें 8GB तक RAM और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज होगी. इसमें 6,000mAh की बैटरी होगी जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

HMD Vibe 2 Pro कैमरा

कैमरे की बात करें तो, HMD Vibe 2 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा. HMD Vibe 2 Pro एंड्रॉयड 16 के साथ आएगा. इसमें इंडस एआई भी शामिल होगा, जिसके बारे में HMD का दावा है कि यह 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है.

HMD Vibe 2 कीमत

एचएमडी वाइब 2 प्रो, एचएमडी की वाइब सीरीज़ का दूसरा हैंडसेट होगा. ब्रांड ने इस साल मई में भारत में अपना वाइब 2 5जी स्मार्टफोन 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.