Bhiwani News: नगर परिषद का मास्टर प्लान, अब गोबर से बनेगी ‘लकड़ी’ और बढ़ेगी कमाई
भिवानी में सीवर जाम से मिलेगी मुक्ति! नगर परिषद डेयरियों से गोबर इकट्ठा कर बनाएगी लकड़ीनुमा गुटके। नंदीशाला के पास लगेगा प्लांट, प्रदूषण और गंदगी से मिलेगी राहत।
भिवानी। शहरी क्षेत्र में पशु डेयरियों से निकलने वाला गोबर अब सीवर जाम करने के बजाय नगर परिषद की आमदनी का नया जरिया बनेगा। इसके लिए नगर परिषद ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा। डेयरियों से गोबर एकत्रित कर लकड़ीनुमा गुटके तैयार किए जाएंगे। इनकी बिक्री से आय बढ़ाने के साथ-साथ ईंधन का विकल्प भी उपलब्ध होगा। नगर परिषद द्वारा नंदीशाला के पास इस कार्य के लिए प्लांट स्थापित करने की तैयारी है।