Dausa News: दौसा में दूसरी शादी करना पड़ा भारी, पहली पत्नी ने बीच सड़क पति को कूटा

राजस्थान के दौसा में हाईवोल्टेज ड्रामा! प्रेम विवाह कर लौट रहे पति को पहली पत्नी ने बीच सड़क रोका और जमकर धुनाई कर दी। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल।

राजस्थान के दौसा जिले के बसवा थाना इलाके में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में कार में सवार एक महिला और पुरुष के साथ दर्जनों लोग बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. मारपीट की घटना में महिलाएं भी शामिल दिखाई दे रही हैं, जिससे पूरे इलाके में घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है. ये वायरल वीडियो बसवा थाना क्षेत्र के धोली गुमटी के पास का बताया जा रहा है.

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक कार को पहले तो उसमें सवार एक व्यक्ति और महिला को जबरन बाहर निकाल लेते हैं और फिर उनके साथ मारपीट शुरू कर देते हैं. इस दौरान एक महिला दूसरी महिला के बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटती हुई नजर आ रही है, वहीं अन्य लोग पुरुष के साथ मारपीट कर रहे हैं. बसवा थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि कार सवार जिस व्यक्ति के साथ मारपीट हो रही है, उसका नाम कैलाश बताया गया है.

दूसरी शादी करने पर पति की पिटाई

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि कैलाश ने कार में सवार महिला से प्रेम विवाह किया था और वह उसके साथ कहीं जा रहा था. इसी दौरान कैलाश की पहली पत्नी और उसके परिजनों ने दोनों को देख लिया और धोली गुमटी के पास रोक लिया. इसके बाद गाड़ी से बाहर निकालकर दोनों के साथ मारपीट की गई. इस दौरान मौके पर लोगों की भारी जुट गई थी, लेकिन किसी ने महिला और उसके पिता को बचाने की कोशिश नहीं की.

‘किसी भी पक्ष ने नहीं दर्ज कराई शिकायत’

थाना प्रभारी सहाय ने बताया कि फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों की पुष्टि के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.