Charkhi Dadri: दादरी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, खराब मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता
चरखी दादरी में गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज। खराब मौसम और बारिश से फसल में बढ़ी नमी। सरसों की सरकारी खरीद अभी भी शून्य, किसान निजी मंडियों को दे रहे प्राथमिकता।
चरखी दादरी। जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में मंगलवार को दिनभर खराब मौसम और बढ़ी नमी का सीधा असर फसल खरीद पर देखने को मिला। वहीं करीब एक सप्ताह के लंबे अंतराल के बाद मंगलवार से गेहूं की सरकारी खरीद भी शुरू हो गई। दादरी की नई अनाज मंडी में मंगलवार को 478 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद की गई।