Bhanu Rana Murder: कैलिफोर्निया में गैंगस्टर भानू राणा की हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

अमेरिका के कैलिफोर्निया में करनाल के गैंगस्टर भानू राणा की हत्या का दावा। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली जिम्मेदारी। जानें क्या है पूरा मामला।

करनाल : करनाल जिले में बंति वर्ष विस्फोटक सामग्री बरामदगी के मामले में बदमाशों का संबंध भानू राणा गिरोह से जुड़े होने का जिक्र हुआ था। इसके बाद बदमाश भानू राणा को अमरीका में गिरफ्तार कर भारत लाने की बात भी सामने आई लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट ने हैरान कर दिया है। पोस्ट में कुख्यात बदमाशा भानु राणा की अमरीका के कैलिफोर्निया में हत्या का दावा किया गया है। लॉरेंस गिरोह के सरपंच बॉस की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट में लिख हत्या की जिम्मेदारी ली है।

जानकारी अनुसार भानू राणा पहले लॉरेंस गिरोह से ही जुड़ा हुआ था। नवम्बर 2025 में सामने आया था कि भानू को अमरीका में गिरफ्तार किया गया है। तब उसे भारत डिपोर्ट करने की भी बात सामने आई थी। हालांकि उसे भारत नहीं लाया गया। करनाल एस.टी. एफ. ने जून 2025 में भानू गिरोह से जुड़े 2 बदमाशों को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने जालंधर में भी ग्रेनेड सप्लाई किए थे। बाद में उन ग्रेनेड से ब्लास्ट किए थे। भानू करनाल के सांभली गांव का रहने वाला है।

सरपंच प्रतिनिधि संजीत कुमार ने बताया कि भानू की मां गांव में कम ही रहती है। वह अक्सर रिश्तेदारी में ही रहती है। गांव या परिवार के पास भानू की मौत की कोई सूचना नहीं आई। सूत्रों के मुताबिक एक साल पहले भानू के लॉरेंस गिरोह से रिश्ते बिगड़ गए। बताया जाता है कि इसके बाद वह लॉरेंस के विरोधियों के साथ जुड़ गया तभी से वह लॉरेंस गिरोह के निशाने पर था। भानू वर्ष-2023 में फर्जी पासपोर्ट बनवाकर अमरीका भाग गया।

यह लिखा पोस्ट में

वाहेगुरु जी दा खालसा वाहेगुरु जी दी फतह। राम राम सभी भाइयों को। जो ये देशद्रोही भानूराणा का (कैलिफोर्निया यूएस ए में) मर्डर हुआ है, ये मैंने सरपंच यूरोप और साहिल दूहन (हिसार) और लॉरेंस गिरोह ने करवाया है। एक साल पहले हमने पोस्ट डालकर लिखा था कि हम इसको मरवा देंगे और लॉरेंस भाई ने साफ-साफ बोल रखा है जो भी देश के खिलाफ जाएगा वह मारा जाएगा, चाहे वह किसी भी कोने में छुप जाए।

वहीं देशद्रोही और रेपिस्ट रोहित गोदारा आतंकवादियों को देश की मुखबिरी कर रहा है. इसको भी वैसे ही मारकर धरती में 10 फीट नीचे दफना देंगे जैसे भानू राणा को दफनाया था और लाश भी बरामद नहीं होगी। जो भी देश के दुश्मनों का साथ देगा, तैयार रहना, मौत कमी भी आ सकती है। पंजाब केसरी अखबार इस तरह की पोस्ट बारे पुष्टि नहीं करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.