PM Modi Birbhum Rally: बंगाल से घुसपैठियों को खदेड़ेंगे, सिंडिकेट राज का होगा खात्मा

बीरभूम में पीएम मोदी का टीएमसी पर बड़ा हमला। कहा- घुसपैठियों को खदेड़ेंगे और उनके आकाओं को जेल भेजेंगे। बंगाल में बीजेपी सरकार आने पर मिलेगा 7वें वेतन आयोग का लाभ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीरभूम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि घुसपैठियों को भी खदेड़ा जाएगा और घुसपैठियों के जो आका हैं, उन्हें जेल में भरा जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि सरकारी योजना हो या मजदूरी का काम हो. घुसपैठिए कम पैसे में काम यहां के लोगों से छीन लेते हैं और यहां के लोकल लोगों को काम की तलाश में कहीं और जाना होता है और पलायन करना होता है. अब यह नहीं चलेगा.

पीएम मोदी ने कहा कि रामपुर हाट की क्या स्थिति है, ये आप सभी प्रत्यक्ष देख ही रहे हैं मालदा में बीते दिनों क्या हुआ… ये भी पूरे देश ने देखा. SIR के काम में लगे जो न्यायाधीश हैं… उनको तक, बंधक बना दिया गया. इस भय से बंगाल के मानुष को मुक्ति दिलानी जरूरी है.. मां, माटी और मानुष में से मां की स्थिति और भी खराब है.

पीएम मोदी ने कही कि एससी, एसटी और ओबीसी समाज के बेटियों के लिए जीना मुश्लिक हो गया है. टीएमसी देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति का आपमान कर सकती है. उसकी मानसिकता क्या होगी? उन्होंने कहा कि अहंकारी टीएमसी सरकार देश की राष्ट्रपति को कुछ भी नहीं समझती. इसलिए कि वो राष्ट्रपति आदिवासी समाज की बेटी है और आपको अपमान करने का हक मिल जाता है. यह देश के सभी आदिवासियों और महिला का अपमान है.

उन्होंने कहा कि टीएमसी के राज में कच्चे बम के निर्माण को कुटीर उद्योग बना दिया है. टीएमसी के राज में कुटीर और लघु उद्योग बंद हो रहे हैं और कच्चे बम के उद्योग बढ़ रहे हैं, लेकिन अब यह नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि अब इसे लेकर चुप नहीं रहेगा.

बंगाल से सिंडिकेट राज का खात्मा होगा

उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट दीजिए. बंगाल में भी रोजगार मेला भी शुरू होगा और बंगाल के कर्मचारियों को सातवें पे कमीशन का लाभ देगी. उन्होंने कहा कि जमीन के अंदर प्राकृतिक संपदा का भंडार है, लेकिन टीएमसी की सिंडिकेट लूट रही है.उन्होंने कहा कि चार मई को टीएमसी जाएगी और भाजपा आएगी.

उन्होंने कहा कि 75000 करोड़ रुपए की परियोजना केंद्र सरकार लाई है, लेकिन टीएमसी सरकार रोक कर रखी है. डबल इंजन सरकार बनने के बाद ऐसी कई परियोजनाएं शुरू होगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनाइए. गरीबों को रोजगार मिलेगा और राज्य में कोई कटमनी और सिंडिकेट नहीं होगा.

बंगाल में नौकरियां लूटने का खेल चल रहा

पीएम मोदी ने कहा कि युवा पश्चिम बंगाल की बेरहम TMC सरकार की विदाई तय करने जा रहे हैं. 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को, उन युवाओं द्वारा जवाब दिया जाएगा, जिन्होंने पिछले सालों में TMC सरकार के तहत लाठीचार्ज और दर्द झेला है.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में, यह कोई रोजगार मेला नहीं है; यह नौकरियां लूटने का खेल चल रहा है. टीचर भर्ती घोटाले ने… हजारों परिवारों के सपनों को कुचल दिया है. इसने लाखों युवाओं को डरा दिया है, उन्हें डर से भर दिया है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज, केंद्र सरकार पूरे देश में रोजगार मेले लगाती है, जहां भी BJP की सरकारें हैं, वहां भी रोजगार मेले लगते हैं. इस पहल के तहत, लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए अपॉइंटमेंट लेटर बांटे जाते हैं. सिर्फ पिछले 2-2.5 सालों में, इन रोजगार मेलों के माध्यम से 17 लाख से ज़्यादा सरकारी नौकरियां दी गई हैं. उन्होंने कहा कि जिन-जिन लोगों ने बंगाल को लूटा है, चुन-चुनकर हिसाब किया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.