Digvijay Chautala: ‘मनोहर लाल ने रची JJP तोड़ने की साजिश’, दिग्विजय का बड़ा आरोप
भिवानी मंडी पहुँचे दिग्विजय चौटाला ने पूर्व CM मनोहर लाल पर JJP तोड़ने के षड्यंत्र का लगाया आरोप। बोले- विधायकों को करोड़ों का लालच दिया गया। किसान मुद्दों पर घेरा।
भिवानी। जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने दुष्यंत चौटाला की लोकप्रियता से घबराकर जेजेपी तोड़ने का षड्यंत्र रचा। उन्होंने कहा कि इसमें एक अन्य व्यक्ति भी शामिल है जिसका जल्द सबूतों के साथ खुलासा किया जाएगा। दिग्विजय चौटाला शुक्रवार को भिवानी की नई अनाज मंडी में सरसों और गेहूं की खरीद व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे।