Haryana STF: थाईलैंड में धरा गया मोस्टवांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, भारत लाया जा रहा

हरियाणा एसटीएफ को बड़ी कामयाबी: थाईलैंड से गिरफ्तार गैंगस्टर साहिल चौहान आज लाया जा रहा भारत। कौशल चौधरी गैंग का गुर्गा और NIA का वांटेड है साहिल।

हरियाणा  :  हरियाणा एसटीएफ ने मोस्टवांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार गैंगस्टर को आज डिपोर्ट करके भारत लाया जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुग्राम और अंबाला एसटीएफ की टीम उसे अपनी कस्टडी में लेगी। कुख्यात गैंगस्टर साहिल एनआईए का भी वांटेड है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी गुरुग्राम के रहने वाले कौशल चौधरी गैंग से भी जुड़ा हुआ गैंगस्टर है। उसने विदेश में बैठकर कांट्रैक्ट किलिंग करवाई हैं। सेंट्रल एजेंसियां और एसटीएफ ने विदेश में उसे डिटेन किया था। साहिल चौहान लंबे समय से फरार चल रहा था और थाईलैंड में छिपा हुआ था। पुलिस के मुताबिक उसने कई गंभीर अपराधों को अंजाम देने के लिए विदेश से ऑपरेट करता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.