Bhiwani-Hansi Fourlane: भिवानी-हांसी फोरलेन का इंतजार बढ़ा, कनेक्टिविटी में सुपर हाईटेंशन लाइन बनी बाधा
₹802 करोड़ की भिवानी-हांसी फोरलेन परियोजना में कनेक्टिविटी के लिए 2 महीने का और इंतजार। पावर ग्रिड की सुपर हाईटेंशन लाइनों के कारण अटका 200 मीटर का काम।
भिवानी। राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी अथॉरिटी की करीब 802 करोड़ रुपये की भिवानी-हांसी फोरलेन सड़क परियोजना की कनेक्टिविटी में अब सुपर हाईटेंशन बिजली लाइनों की बाधा के कारण दो माह का और इंतजार बढ़ गया है। पिछले 27 माह से इस परियोजना के पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है लेकिन अब हाईटेंशन के बाद पावर ग्रिड की सुपर हाईटेंशन लाइनों की शिफ्टिंग नई बाधा बन गई है।