Inspiring: 17 साल से खेती संभाल रही बबीता, ट्रैक्टर चलाकर सरसों बेचने मंडी पहुँची
आर्य नगर की बबीता ने मिसाल पेश की! पिता के निधन के बाद 13 एकड़ खेती और घर की कमान संभाली। खुद ट्रैक्टर चलाकर 120 क्विंटल सरसों लेकर ढिगावा मंडी पहुँची महिला किसान।
फौजी पिता के निधन के बाद पिछले 17 साल से गृहस्थी और खेतीबाड़ी की कमान संभाल रही आर्य नगर की बबीता ट्रैक्टर चलाकर अपनी सरसों की फसल बेचने ढिगावा मंडी पहुंची तो हर कोई हैरान रह गया। जैसे ही बबीता ट्रैक्टर का स्टेयरिंग संभालकर पीछे सरसों से भरी ट्रॉली लेकर मंडी गेट पर पहुंची तो वहां मौजूद कर्मचारी भी हैरान रह गए।