Gurgaon Fire: गुड़गांव के सेक्टर-50 में झुग्गियों में लगी भीषण आग, सामान जलकर खाक

गुड़गांव के सेक्टर-50 में साउथ सिटी-2 के पास अवैध झुग्गियों में लगी भयंकर आग। दमकल कर्मियों की हड़ताल के बावजूद पुलिस और सिविल डिफेंस ने पाया काबू। कोई हताहत नहीं।

गुड़गांव :  सेक्टर-50 थाना एरिया की पॉश सोसाइटी के बीच बसी अवैध झुग्गियों में आज सुबह आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसने पास ही बने एक मकान को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल कर्मी हड़ताल पर हैं, लेकिन रोडवेज कर्मचारियों, पुलिस व सिविल डिफेंस के साथ-साथ दमकल की सहयोगी डीएलएफ सहित अन्य ने आग बुझाने में अपनी महत्पवूर्ण भूमिका निभाई। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। हालांकि सामान पूरी तरह से जलकर राख हाे गया। दकमल अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के कारण पता नहीं लग पाए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार सुबह सेक्टर-50 थाना एरिया में साउथ सिटी-2 के नजदीक झुग्गियों में आग लग गई। हालांकि पॉश एरिया के बीच यहां करीब एक दर्जन कबाड़ एकत्र करने वालों ने झुग्गियां बनाई हुई थी जिनमें आज आग लग गई। आग की लपटें कई फीट उंची दिखाई दे रही थी। वहीं, इससे उठने वाला धुआं भी काफी दूर से ही दिखाई दे रहा था। इस धुएं के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हुई। लोगों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। करीब आधे घंटे बाद यहां दमकल की गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक आग अपना विराल रूप धारण कर चुकी थी। इसने झुग्गियों के साथ लगने मकानों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची दमकल की टीमों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के कारण पता नहीं लग पाए हैं। इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.