Faridabad Crime: सेक्टर-3 में अहाता मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या, फैली सनसनी
फरीदाबाद के सेक्टर-3 में देर रात अहाता मैनेजर आदेश की बेरहमी से हत्या। शराब पीने और अहाता खोलने को लेकर बारात में आए लोगों से हुआ था विवाद। पुलिस जांच में जुटी।
फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर-3 में देर रात एक अहाता मैनेजर की पीट-पीट कर कुछ लोगों ने हत्या कर दी। वारदात के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मैनेजर आदेश को फरीदाबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
मृतक के भाई का कहना है कि देर रात जब वह अपने भाई को घर लाने के लिए गया था, तो आते पर समय कुछ लोग आए और उनके पैसे छीन कर ले गए और साथ ही मारपीट भी की, जिसमें उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात भी कह रही है।
बताया जा रहा है कि विवाद पूरा शराब पीने को लेकर शुरू हुआ था, जिसमें पास ही के सामुदायिक भवन में आई एक बारात के कुछ लोगों के द्वारा अहाते में शराब पीने की बात कही लेकिन 12:00 बजे के बाद अहाता नहीं खोलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उन लोगों ने अहाता संचालक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।