केरल: त्रिशूर में पटाखा यूनिट में भीषण ब्लास्ट, 6 की मौत और 40 घायल

केरल के त्रिशूर में बड़ा हादसा! त्रिशूर पूरम उत्सव के लिए रखे पटाखों में ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत और 40 घायल। मुंडाथिकोड स्थित पटाखा यूनिट में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

केरल के त्रिशूर में मंगलवार दोपहर के समय एक बड़ा हादसा हुआ. यहां एक पटाखा यूनिट में भीषण ब्लास्ट हो गया. हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं करीब 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इन घायलों में आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट मुंडाथिकोड स्थित पटाखा यूनिट में हुआ. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. 18 घायलों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.

बता दें कि ‘त्रिशूर पूरम’ की तैयारियों के बीच ये हादसा हुआ. त्रिशूर पूरम केरल का सबसे भव्य और प्रसिद्ध वार्षिक मंदिर उत्सव है, जिसे ‘पूरमों की जननी’ कहा जाता है. यह त्रिशूर के वड़क्कूनाथन मंदिर में मलयालम महीने ‘मेदम’ (अप्रैल-मई) में मनाया जाता है. 18वीं शताब्दी में शुरू हुए इस उत्सव में सजे-धजे हाथी, पारंपरिक ‘चेंडा मेलम’ संगीत, रंग-बिरंगी छतरियों का प्रदर्शन (कुडमट्टम) और शानदार आतिशबाजी मुख्य आकर्षण होते हैं.

‘त्रिशूर पूरम’ उत्सव में आतिशबाजी के लिए पटाखे आए हुए थे. तिरुवंबडी डिवीजन में एक शेड के अंदर ये पटाखे रखे थे. मंगलवार को अचानक से इन पटाखों में आग लग गई. देखते ही देखते पटाखे फूटने लगे.

खबर अपडेट की जा रही है…

Leave A Reply

Your email address will not be published.