सोनीपत: झुंडपुर इंडस्ट्रियल एरिया की कूलर फैक्टरी में भीषण आग, मची अफरा-तफरी
सोनीपत के झुंडपुर में शीतल एयर कूलर फैक्टरी में लगी भीषण आग। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर, फैक्टरी को खाली कराया गया। राहत बचाव कार्य जारी।
सोनीपत : सोनीपत के गांव झुंडपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया बनी शीतल एयर कूलर नाम की फैक्टरी में आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद इंडस्ट्रियल एरिया में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
आग लगने के कारणों का हालांकि अभी खुलासा नहीं हो पाया है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए। फैक्टरी को आनन फानन में खाली कराया गया ताकि किसी भी जानी नुकसान की हानि से बचा जा सके।
इस मामले की जानकारी देते हुए विनोद कुमार फायर अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गांव झुंडपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फैक्टरी में आग लगी हैं, आग पर अभी धीरे धीरे काबू पाया जा रहा है इस फैक्टरी में कूलर बनाने का काम किया जाता था।