हरिद्वार: मुस्लिम परिवार के 5 सदस्यों ने अपनायी हिंदू धर्म, शहजाद बने शंकर

हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर साधु-संतों की मौजूदगी में मुस्लिम परिवार की 'घर वापसी'। शहजाद और उनके परिवार ने गंगा स्नान व शुद्धिकरण के बाद अपनाया हिंदू धर्म।

उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा के किनारे एक मुस्लिम परिवार के पांच लोगों ने एक साथ धर्म परिवर्तन कर लिया. इस दौरान साधु संतों ने मुस्लिम परिवार का शुद्धिकरण कराकर हिंदू धर्म में शामिल किया. हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान और शुद्धिकरण कर पति-पत्नी और तीन बच्चों को मुस्लिम से हिंदू बनाया गया. इस दौरान शहजाद से शंकर बने मुस्लिम परिवार के मुखिया ने कहा कि उन्हें अपने ही परिवार के कुछ लोगों से खतरा था.

पश्चिमी यूपी के एक मुस्लिम परिवार ने हरिद्वार में धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) कर हिंदू धर्म अपना लिया. धार्मिक संगठनों और साधु-संतों की मौजूदगी में हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान और शुद्धिकरण कर पति-पत्नी और तीन बच्चों को मुस्लिम से हिंदू बनाया गया. धर्म परिवर्तन करने वाले शहजाद ने अब अपना नाम बदलकर शंकर रख लिया है. वहीं उसकी पत्नी का नाम भी सावित्री हो गया है.

मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म

अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के महामंत्री रामविशाल दास महाराज, श्री कृष्ण सनातन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कृष्ण, अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी और प्रबोधानंद गिरी महाराज ने विधि विधान के बाद पूरे परिवार को हवन यज्ञ भी कराया. शंकर ने हिंदू धर्म और भगवान शिव में आस्था जताई और हिंदू धर्म स्वीकार करने के बाद घर वापसी करने का दावा किया. धर्म परिवर्तन करने वाले शंकर के मुताबिक उसे अपने ही कुछ लोगों से जान का खतरा भी है.

भगवान शिव में आस्था की बात कही

हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान और शुद्धिकरण कर पति-पत्नी और तीन बच्चों को मुस्लिम से हिंदू बनाया गया. इस दौरान कई साधु संत मौजूद रहे. मुस्लिम परिवार ने भगवान शिव आस्था जताई है. उन्होंने कहा कि हमें हिंदू धर्म अपनाने में कोई परेशानी नहीं है. हमें घर वापसी कर रहे हैं. धार्मिक संगठनों और साधु-संतों की मौजूदगी में मुस्लिम परिवार ने रीति-रिवाज के साथ हिंदू धर्म अपनाया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.