दमोह: घोड़ी पर चढ़ा दलित दिव्यांग दूल्हा तो दबंगों ने पीटा, गहने भी लूटे

दमोह के बिजोरी पाठक गांव में दलित दिव्यांग दूल्हे को घोड़ी से नीचे पटका। दबंगों ने बारात पर किया हमला, बहन से भी मारपीट। पुलिस ने SC-ST एक्ट में दर्ज किया केस।

मध्य प्रदेश के दमोह में एक दलित की बारात निकालना दबंगों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने जमकर हंगामा किया और लोगों के साथ मारपीट की. दरअसल, दलित दिव्यांग दूल्हा अपनी बारात लेकर पहुंचा था, इस दौरान वो घोड़ी पर सवार था. लेकिन गांव के दबंगों को दलित दूल्हे का घोड़ी पर चढ़ना नागवार गुजरा. दबंगों ने बारात को घेरकर मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान दूल्हे के परिवार के कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है

दबंगों ने दलित दूल्हे को पीटा

हालांकि ये पहले मामला नहीं है, जब दलित दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर विवाद हुआ हो. गांव के लोगों ने बताया कि जब भी किसी दलित घर में शादी होती है तो दबंग इसी तरह मारपीट करते हैं और शादी में बाधा डालते हैं. हैरानी की बात ये है कि बिजोरी पाठक गांव में ये जातिवाद की आग पुरानी है. पहले भी यहां ऐसे विवाद हुए, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सुस्ती ने दबंगों के हौसले फिर बुलंद कर दिए.

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

हटा पुलिस ने आनन-फानन में एससी-एसटी एक्ट के तहत गुड्डू सिंह, कृष्णा, हाकम और पलटू जैसे नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल गांव पुलिस छावनी में तब्दील है और दूल्हा डरा-सहमा हुआ अपनी बारात लेकर बक्सवाहा रवाना हुआ है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.