मांड्या: जिसे कहती थी ‘भाई’ उसी दोस्त के साथ भागी पत्नी, स्टेटस पर डाली शादी की फोटो
कर्नाटक के मांड्या में ऑटो चालक सागर की पत्नी रक्षिता अपने पति के दोस्त इंद्र के साथ फरार। 1 लाख कैश और 22 ग्राम सोना ले जाने का आरोप। व्हाट्सएप स्टेटस से हुआ खुलासा।
कर्नाटक में मांड्या के बन्नंगड़ी गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑटो चालक सागर की पत्नी, जिसने सागर साथ प्रेम विवाह किया था, वो अपने पति के दोस्त के साथ भाग गई और उसी से शादी कर ली. ऑटो चालक सागर ने इस संबंध में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. सागर का आरोप है कि ‘प्रेम विवाह करने वाली रक्षिता ने जिसके साथ शादी की है, उसे वह अपना भाई कहती थी. सागर का आरोप है कि रक्षिता 22 ग्राम सोना और 1 लाख रुपये नकद ले गई.
मांड्या ग्रामीण पुलिस स्टेशन के अंतर्गत घटी एक घटना में, प्रेम विवाह के महज दो साल बाद एक पत्नी अपने पति के दोस्त के साथ भाग गई. बन्नंगड़ी गांव के ऑटो चालक सागर की पत्नी रक्षिता अपने पति के दोस्त इंद्र के साथ भाग गई है. सागर ने कहा कि जिस पत्नी ने प्रेम विवाह किया, वह उस आदमी के साथ भाग गई जिसे वह अपना भाई कहती थी.
ऐसे हुई थी प्यार और शादी की शुरुआत
रक्षिता की मुलाकात सागर से कॉलेज जाते समय हुई, जो एक ऑटो चालक था. समय के साथ, उनकी जान-पहचान प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद दोनों दो साल तक खुशी-खुशी रहे, लेकिन हाल ही में, रक्षिता सागर के दोस्त इंद्र के करीब आ गई थी.
सागर ने कहा कि रक्षिता ने सिर्फ घर नहीं छोड़ा. उसने घर से करीब एक लाख रुपये नकद और 22 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गई. मंदिर में इंद्र से शादी करने के बाद रक्षिता ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर शादी की तस्वीरों को पोस्ट किया, जिसे देख रक्षिता का पति सागर चौंक गया.
पति ने दर्ज कराई शिकायत
इसी बीच, पत्नी के इस कृत्य से व्याकुल सागर न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस स्टेशन पहुंच गया है. सागर ने मांग की है, उनका जो भी हो, मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मुझे तुरंत तलाक दिया जाए और घर से चोरी हुए पैसे और गहने वापस दिलाए जाएं. सागर की मां अपने बेटे की हालत देखकर रो रही है.