पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 24 अप्रैल 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 24 अप्रैल 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 24 अप्रैल 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 अप्रैल 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 19:24 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 20:15 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* विष्टि – 08:04 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* शूल – 25:23 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:47
*🌄सूर्यास्त-* 18:51
*🌙चन्द्रोदय-* 12:00
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 10:41 से 12:19
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 वैशाख सुदी अष्टमी 19:24 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 20:15 से , विघ्नकारक भद्रा 08:04 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 20:15 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री हंसराजस्वामी पुण्यतिथि परांडा (धाराशिव) , श्री बगलामुखी जयंती (वैशाख शुक्ल अष्टमी , अर्द्धरात्रि व्यापिनी) , श्री शंकर महाराज पुण्यतिथि धानकवाड़ी (पुणे , वैशाख शुक्ल अष्टमी) , श्री सत्य सांईं महाप्रयाण दिवस , मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जन्मदिवस , श्री प्रमोद पांगुरंग सावंत जन्मदिवस , श्री विष्णु राम मेधी जयन्ती , श्री टीका राम पालीवाल जयन्ती , मानव एकता दिवस (संत निरंकारी मिशन के बाबा गुरबचन सिंह जी स्मृति दिवस) , शांति के लिए कूटनीति और बहुपक्षवाद पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस , राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस , विश्व प्रयोगशाला पशु दिवस (WDAIL) व विश्व टीकाकरण / प्रतिरक्षण सप्ताह (24 से 30 अप्रैल)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 वैशाख सुदी नवमी 18:30 तक पश्चात् दशमी शुरू , श्री सीता नवमी , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , ज्वालामुखीयोग 18:29 से 20:05 तक , बुध अस्त पूर्व में 08:54 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्री जानकी / सीता जयन्ती (वैष्णव मतानुसार) , त्रिचूर पूरम (केरल) , विश्व पेंगुइन दिवस व विश्व मलेरिया दिवस।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अथ यो गुणसम्पन्नान्*
*हृदयस्याप्रियानपि ।*
*प्रियेण कुरुते वश्यां-*
*श्चिरं यशसि तिष्ठति।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ९१-३१
*अर्थात्👉*
_जो अपने मन को प्रिय न लगने वाले गुणवान् व्यक्तियों को भी अपने प्रिय व्यवहार द्वारा वश में कर लेता है, वह दीर्घकाल तक यशस्वी बना रहता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 अप्रैल 2026 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी और आपकी भावना भी सहयोग की रहेगी , साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे , जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आप किसी भी सहकर्मी के साथ मधुरता अवश्य रखें। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी। घर या कार्यालय में माहौल बनाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं।सेहत में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी , वु , वे, वो)
आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी । विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे । भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते है। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिला सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे , आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने वरिष्ठ की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगो से सलाह करना उचित रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे।आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आपके साथ सब अच्छा होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1271 – प्रख्यात पर्यटक मार्को पोलो ने एशिया महाद्वीप की अपनी यात्रा आरंभ की। इससे पहले उनके पिता और चाचा ने ईरान के मार्ग से चीन की यात्रा की थी।
1800 – वाशिंगटन, डी.सी. में कांग्रेस की यू.एस. लाइब्रेरी की स्थापना की गई।
1815 – में हिमाचल में गोरखा रेजीमेंट की नींव रखी गयी थी (कन्फर्म नहीं है)।
1877 – रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1888 – जॉर्ज ईस्टमैन द्वारा कोडक कंपनी की स्थापना की गयी।
1877 – रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लडाई की घोषणा की।
1898 – स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफोर्म गैस छोडी।
1916 – आयरलैंड की जनता ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए इस साम्रज्यवादी सरकार के विरुद्ध आदोलन तेज़ किया।
1920 – पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया।
1926 – ट्रेट्री ऑफ बर्लिन साइन की गई थी।
1954 – आस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किये।
1960 – दक्षिण पर्सिया में आये भयंकर भूकंप से 500 लोगों की मौत हुई।
1962 – एमआईटी ने पहली बार सेटेलाइट द्वारा टीवी सिग्नल भेजा।
1970 – पहला चाइनीज सेटेलाइट डांग फांग हांग लांच किया गया।
1982 – 15 वर्षों के इजरायली आधिपत्य के बाद सिनाई प्राय:द्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस मिला।
1998 – भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर कोका कोला कप जीता।
1998 – क्लोन भेड़ डोली द्वारा एक स्वस्थ मेमने बॉनी का जन्म।
2002 – अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद हुए।
2003 – तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार।
2006 – नेपाल में संसद बहाल।
2007 – हमास ने इस्रायल पर हमला करके युद्ध विराम को तोड़ा।
2008 – नेपाल में नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचण्ड ने भारत व नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की।
2010 – अमरीका के केप केनेवरल स्थित वायु सेना स्टेशन से पुनः प्रयोग हो पाने वाले एक छोटे अंतरिक्ष यान एक्स-37बी का परीक्षण किया गया।
2013 – ढाका में एक बिल्डिंग ढह गई जिससे लगभग 1129 लोगों की मौत हो गई और लगभग 2500 से ज्यादा घायल हो गए।
2013 – अफगानिस्तान के जलालाबाद में 5.7 तीव्रता के भीषण भूकंप में 33 लोगों की मौत हुई और 115 घायल हुए।
2019 – नेपाल में खाई में गिरी बस, दो भारतीयों समेत छह की मौत, 20 घायल ।
2019 – आस्ट्रेलिया, यूएसए की सुंदरियों को पछाड़ हिसार की पूजा ने जीता बेस्ट इंडिया फेस का ताज।
2020 – विश्व बैंक ने जम्मू-कश्मीर में अखिल भारतीय प्रबंधन संघ के साथ मिलकर आपात स्थिति में अनुबंध प्रबंधन विषय पर एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया।
2020 – नासा ने हबल स्पेस टेलीस्कोप के लॉन्च के अपने 30 वर्षों का उत्सव मनाया।
2021 – न्यायमूर्ति एन. वेंकट रमणा ने भारत के 48वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण लोगों को उनकी संपत्ति के पट्टे ई-प्रापर्टी कार्ड का वितरण किया।
2021 – गाजा से हमास के आतंकियों ने इजरायल पर 36 रॉकेट दागे , जवाबी कार्रवाई में IDF ने तबाही मचाई ।
2022 – जापान में लापता नाव में सवार दस लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले ‘लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
2022 – इमैनुएल मैक्रों दोबारा से फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
2023 – भारत की तरफ से सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया गया।
2023 – बांग्लादेश में मोहम्मद सहाबुद्दीन ने 22वें राष्ट्रपति के रूप शपथ ली।
2023 – न्यूज़ीलैंड के पास केरमाडेक द्वीप में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – पाकिस्तान के स्वात पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमले में 12 की मौत, तीन इमारतें ध्वस्त व 40 से अधिक घायल हुए।
2024 – इंडोनेशिया के चुनाव आयोग ने औपचारिक रूप से प्रबोवो सुबियांतो को राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित किया।
2025 – पाकिस्तान ने शिमला समझौते को निलंबित करने, भारतीय एयरलाइंस के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने व वाघा बॉर्डर को सील करने की आधिकारिक घोषणा की।
2025 – भारतीय नौसेना ने अरब सागर में जंगी जहाज से मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया।
*24 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1888 – विष्णु राम मेधी – भारतीय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी और असम के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
1908 – वायलेट अल्वा – भारतीय अधिवक्ता, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थीं।
1909 – टीका राम पालीवाल – राजस्थान के भूरपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1928 – राजकुमार (दक्षिण भारतीय अभिनेता), प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता।
1929 – शम्मी – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।
1934 – दण्डपाणि जयकान्तन एक बहुमुखी तमिल लेखक थे।
1938 – मैक मोहन हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
1940 – अज़ीज़ क़ुरैशी, भोपाल) मिजोरम के पूर्व राज्यपाल थे।
1945 – लैरी टेस्लर – अमेरिका के एक कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे।
1956 – शरद अरविन्द बोबडे एक भारतीय न्यायाधीश तथा बाद में भारत के मुख्य न्यायाधीश बने।
1956 – तीजनबाई – छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और ‘पण्डवानी’ की ‘कापालिक शैली’ की गायिका।
1973 – सचिन तेंदुलकर – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1973 – प्रमोद पांगुरंग सावंत – गोवा के मुख्यमंत्री।
*24 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1858 – स्वतंत्रता सेनानी कुंवर सिंह का निधन (मतभेद हैं )।
1934 – सी. शंकरन नायर – भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता थे।
1942 – ‘दीनानाथ मंगेशकर’ एक प्रसिद्ध मराठी थिएटर अभिनेता, प्रसिद्ध नाट्य संगीतकार और हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ एवं गायक थे।
1944 – शिवप्रसाद गुप्त – हिन्दी के समाचार पत्र ‘दैनिक आज’ के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी।
1960 – अन्ना साहब भोपटकर – प्रसिद्ध लेखक और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
1972 – जामिनी रॉय – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार।
1974 – हिन्दी कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’।
2009 – महात्मा रामचन्द्र वीर – एक यशस्वी लेखक, कवि तथा ओजस्वी वक्ता।
2011 – सत्य साईं बाबा – आध्यात्मिक गुरु।
2020 – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ग्रीम वॉटसन का निधन।
2020 – प्रसिद्ध फोटो जर्नलिस्ट रोनोजॉय ‘रॉनी’ रॉय का निधन।
2021 – BHU के प्रसिद्ध वैज्ञानिक ‘हाइड्रोजन मैन’ पद्मश्री ओंकारनाथ श्रीवास्तव का कोरोना से निधन हुआ।
2022 – कटीकल शंकरनारायणन महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल (90) का केरल के पालघाट में निधन हो गया।
2022 – पद्मश्री सम्मानित मशहूर लेखिका बीनापाणी मोहंती (85) का निधन हुआ।
2023 – पाकिस्तानी मूल के मशहूर लेखक तारिक फतेह (73) का कैंसर से निधन हुआ।
2024 – कनाडाई खेल कमेंटेटर बॉब कोल (90) का निधन हुआ।
*24 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री हंसराजस्वामी पुण्यतिथि परांडा (धाराशिव)।
🌟 श्री बगलामुखी जयंती (वैशाख शुक्ल अष्टमी , अर्द्धरात्रि व्यापिनी)।
🌟 श्री शंकर महाराज पुण्यतिथि धानकवाड़ी (पुणे , वैशाख शुक्ल अष्टमी)।
🌟 श्री सत्य सांईं महाप्रयाण दिवस।
🌟 मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जन्मदिवस।
🌟 श्री प्रमोद पांगुरंग सावंत जन्मदिवस।
🌟 श्री विष्णु राम मेधी जयन्ती।
🌟 श्री टीका राम पालीवाल जयन्ती।
🌟 मानव एकता दिवस (संत निरंकारी मिशन के बाबा गुरबचन सिंह जी स्मृति दिवस)।
🌟 शांति के लिए कूटनीति और बहुपक्षवाद पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
🌟 राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस।
🌟 विश्व प्रयोगशाला पशु दिवस (WDAIL)।
🌟 विश्व टीकाकरण / प्रतिरक्षण सप्ताह (24 से 30 अप्रैल)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*