पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 09 नवम्बर 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 09 नवम्बर 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 09 नवम्बर 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 नवम्बर 2026*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अमावस्या – 12:33 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* स्वाति – 07:24 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* नाग- 12:33 तक
*💫पश्चात्-* किन्स्तुघ्ना
*✨योग-* सौभाग्य – 26:56 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 06:38
*🌄सूर्यास्त-* 17:30
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – 26:48 तक
*🌛पश्चात्-* वृश्चिक
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 08:00 से 09:21
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 कार्तिक बदी अमावस्या 12:33 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दानादि की देवपितृकार्य सोमवती अमावस्या , यमघण्टयोग 07:24 से मंगलवार सूर्योदय तक , बलि पूजा / बलि प्रतिपदा (सायं प्रदोष वेला में) , गौरी केदार व्रत , अन्नकूट / गोवर्धन पूजा (देशाचार से , कल भी) , गौ क्रीड़ा / गौ सर्वर्धन सप्ताह प्रारंभ , मार्ग पाली बंगाल , बुध उदय पूर्व में 21:04 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , अन्नकूट / गोवर्धन पूजा (देशाचार से , कल भी) , श्री के. आर. नारायणन स्मृति दिवस , श्री हरगोविन्द खुराना स्मृति दिवस , श्री पंचानन माहेश्वरी जयन्ती , राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस / साक्षरता / कानूनी सेवा दिवस , विश्व उर्दू दिवस (अल्लामा मोहम्मद इकबाल जयन्ती) व उत्तराखंड / उतरांचल राज्य गठन / स्थापना दिवस (26वाँ)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 कार्तिक सुदी प्रतिपदा 14:01 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , गोवर्धन पूजा , गोक्रीड़ा / अन्नकूट / श्री विश्वकर्मा दिवस (देशाचार से , आज भी)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*दुर्जनस्य च सर्पस्य*
*वरं सर्पो न दुर्जनः ।*
*सर्पो दशति काले तु*
*दुर्जनस्तु पदे पदे ।।*
*अर्थात्👉*
_एक दुर्जन और एक सर्प में यह अंतर है कि साँप तभी डसेगा जब उसकी जान को खतरा हो लेकिन दुर्जन अकारण ही पग – पग पर हानि पहुँचाएगा।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*09 नवम्बर 2026 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप लम्बे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल रहेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। सम्बधियों से मुलाकात कर मधुरता बढ़ेगी। यात्रा की योजना बन सकती है। आपको करियर से संबंधित नए अवसर या सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है। कुछ योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। आप कुछ नया करके दिखा सकते हैं । आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आराम करें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही वह अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही आप अपने किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करना पड़ सकता है। आज आपका खर्च थौड़ा बढ़ सकता है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें । जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होने। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए तभी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का आपको फायदा मिलेगा । आप करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आयेंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता करेगी। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नये काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपको फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। आप दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। किसी परिजन के चिंतन से कुछ मुक्ति मिलेगी। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*9 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1236 – मुग़ल शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या की गई।
1580 – स्पेन की सेना ने आयरलैंड पर हमला किया और अन्दर घुसी।
1729 – ब्रिटेन, फ़्राँस और स्पेन ने सेवाइल की सन्धि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया। (स्पेन के सेविल नगर में इसी नाम से एक समझौता हुआ। इस समझौते में फ़्रांस वचनबद्ध हुआ है कि हर युद्ध में वह स्पेन का साथ देगा।)
1794 – तत्कालीन सोवियत संघ की रुसी सेनाओं ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।
1799 – सरकार के विरुद्ध तख्तापलट का नेतृत्व करने के बाद नेपोलियन बोर्नापार्ट ने स्वयं को फ्रांस का तानाशाह घोषित किया।
1857 – अटलांटिक मासिक पत्रिका की पहले प्रति प्रकाशित की गयी।
1887 – अमेरिका को पर्ल हार्बर हवाई के अधिकार मिले।
1905 – अल्बर्टा, कनाडा के प्रांत में इसका पहला आम चुनाव हुआ।
1917 – बोल्शेविक रूस की अस्थायी सरकार में जोसेफ स्टेलिन का प्रवेश।
1918 – जर्मनी एवं बोल्शेविक रूस के बीच ब्रेस्ट-लितोस्क की संधि ; येरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार ;एकेटरिंगबर्ग में जार, जारीना एवं उनके बच्चों को फाँसी ; जर्मन क्रांति; सम्राट विलियम द्वितीय द्वारा देश-त्याग; जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा।
1937 – जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर कब्जा किया।
1949 – कोस्टारिका में संविधान को अंगीकार किया गया।
1953 – कंबोडिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1963 – जापान की मीके कोयला खदानों में हुए विस्फोट से 458 लोग मारे गए।
1967 – अमेरिका ने केप कैनेडी, फ्लोरिडा से सैटर्न 5 रॉकेट के साथ मानवरहित अंतरिक्षयान अपोलो 4 का प्रक्षेपण किया।
1985 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना जब अमरीका पहुँचे तो उनका जबरदस्त स्वागत किया गया।
1985 – एंटोली कारपोव को हरा कर सोवियत रूस के 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव दुनिया के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैम्पियन बने।
1989 – बर्लिन दीवार जिसने इस नगर को दो भागों में विभाजित कर रखा था 28 वर्षों बाद गिरा दी गई।
1991 – दक्षिण अफ्रीका ने रंगभेद पर वैश्विक बायकॉट के 21 साल बाद वापसी करते हुए पहली बार कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला। इसे भारत ने तीन विकेट से जीता।
1994 – रासायनिक तत्व डार्मस्टेडटियम का खोज की गई।
2000 – उत्तराखण्ड उत्तर प्रदेश से अलग होकर भारत गणराज्य के 27 वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया ।
2001 – एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ़ में घुसी।
2005 – फ़्रांस में आपातकाल घोषित। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि ईराक में बहुराष्ट्रीय फ़ौजें 2006 तक बनी रहेंगी।
2005 – जॉर्डन के तीन होटलों पर हुए आत्मघाती हमले में 60 से ज्यादा लोग मारे गए।
2008 – जम्मू-कश्मीर आवामी लीग नेशनल कांफ्रेंस ने विधान सभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
2014 – अफ्रीका के शीर्ष कारोबारी नेताओं ने इबोला से निपटने के लिए आपात कोष स्थापित किया।
2016 – देश में भारतीय मुद्रा 500 एवं 1000 के नोट बंद किए गए (घोषणा 8 नवम्बर 2016 को हुई थी)। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2019 – उच्चतम न्यायालय ने सर्वसम्मत फैसले में मंदिर निर्माण के लिए विवादित भूमि केन्द्र द्वारा गठित किए जाने वाले एक ट्रस्ट को सौंपने का आदेश दिया।
2019 – मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ की पार्टी को आम चुनावों में पूर्ण बहुमत मिला।
2019 – बाल संगम उत्सव के 11वें संस्करण का आगाज़ नई दिल्ली में हुआ ( 9 से 12 नवम्बर, 2019)।
2020 – आर्मीनिया में मिसाइल हमले में रूस का हेलिकॉप्टर MI-24 क्रैश, दो लोगों की मौत, एक घायल।
2020 – नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी द्वारा महात्मा गांधी पर एक विशेष संकलन ‘मैले बुझेको गांधी’ (महात्मा गांधी के बारे में मेरी समझ) जारी किया गया।
2021 – फ्रांस के सहयोग से भारत में ही प्रोजेक्ट-75 के तहत बनायी जा रही स्कोर्पिन सीरीज की चौथी पनडुब्बी ‘आईएनएस वेला’ नौसेना को सौंपी गयी।
2022 – दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में 1.57 बजे भूकंप (तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 का) आया।
2022 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ दिलाई।
2023 – “जल के लिए महिलाएं, महिलाओं के लिए जल”- जल दिवाली अभियान शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ।
2024 – डाक विभाग ने वडतालधाम द्विशताब्दी महोत्सव पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।
2025 – मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में असम कैबिनेट ने ‘असम बहुविवाह निषेध विधेयक, 2025’ को अपनी मंजूरी दी।
*9 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1818 – इवान तुर्गेन्येव (ईवान टोरगीनोफ़) रूसी कवि और लेखक थे।
1877 – मुहम्मद इक़बाल मसऊदी अविभाजित भारत के प्रसिद्ध कवि, नेता और दार्शनिक थे।
1889 – इन्द्र विद्यावाचस्पति , कुशल पत्रकार, गंभीर विचारक, एवं इतिहासवेत्ता थे (08 नवम्बर का भी वर्णन)।
1904 – पंचानन माहेश्वरी – भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी।
1914 – हेडविग ईवा मारिया किसलर – एक ऑस्ट्रियाई मूल की अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री और आविष्कारक थीं।
1931 – लक्ष्मी मल्ल सिंघवी – जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद थे।
1934 – अमेरिका के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री और विज्ञान लेखक कार्ल सागान का जन्म हुआ।
1936 – सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ – प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
1951 – तारिक अली खान एक पूर्व भारतीय फिल्म अभिनेता।
1957 – उदय यू ललित भारत के मुख्य न्यायाधीश 2022।
1980 – पायल रोहतगी, फ़िल्म अभिनेत्री।
1985 – प्रज्ञा पांड्या शाह – एक भारतीय अभिनेत्री, आवाज-डबिंग अभिनेत्री और प्रशिक्षित शास्त्रीय गायक।
*9 नवंबर को हुए निधन👉*
1941 – गंगानाथ झा – संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।
1953 – मास्टर गुलाम हैदर, एक जाने-माने संगीतकार थे।
1960 – भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन हुआ।
1962 – धोंडो केशव कर्वे – भारत का सबसे बड़ा समाज सुधारक और उद्धारक।
1970 – मौजुदा फ़्राँसीसी गणराज्य के जनक फ़्रैंच राजनेता चार्ल्स डि गॉल की मृत्यु।
1978 – के. पी. केशव मेनन – मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक थे।
1980 – पूरन चन्द जोशी – स्वाधीनता सेनानी।
2003 – पुष्पलता दास – एक उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्य असम एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, गांधीवादी और विधायक थी।
2005 – के. आर. नारायणन – भारतीय गणराज्य के दसवें निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में जाने जाते हैं।
2009 – गुलाम हसन सोफ़ी – गायक।
2011 – हरगोविन्द खुराना – भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के ‘नोबेल पुरस्कार’ से सम्मानित।
2020 – फादर वलिस के नाम से मशहूर कार्लोस गोंजालेज वलिस एस.जे. एक स्पेनिश-भारतीय जेसुइट पुजारी और लेखक थे।
2021 – कोनेरू रामकृष्ण राव – प्रख्यात शिक्षाविद्, शिक्षक , भारतीय दार्शनिक व GITAM (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के चांसलर भी रहे।
2022 – ब्राज़ीलियाई बोसा नोवा और ट्रॉपिकेलिया गायिका गैल कोस्टा (77) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी लोक गायिका – गीतकार और यूकुलेले वादक एला जेनकिंस (100) का निधन हुआ।
2025 – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त असम के इस प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी प्रो. दिलीप कुमार चौधरी (78) का निधन हुआ।
*9 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 अन्नकूट / गोवर्धन पूजा (देशाचार से , कल भी)।
🌟 श्री के. आर. नारायणन स्मृति दिवस।
🌟 श्री हरगोविन्द खुराना स्मृति दिवस।
🌟 श्री पंचानन माहेश्वरी जयन्ती।
🌟 राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस / साक्षरता / कानूनी सेवा दिवस।
🌟 विश्व उर्दू दिवस (अल्लामा मोहम्मद इकबाल जयन्ती)।
🌟 उत्तराखंड / उतरांचल राज्य गठन / स्थापना दिवस (26वाँ)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*