भिवानी: जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों का धरना, ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग
भिवानी के मानहेरू में रेलवे जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन। ₹33 लाख के मुआवजे को ठुकराया, बाजार भाव के अनुसार ₹1 करोड़ प्रति एकड़ की मांग पर अड़े किसान।
भिवानी। मानहेरू रेलवे स्टेशन के पास 23 एकड़ कृषि भूमि के अधिग्रहण के विरोध में मानहेरू और गौरीपुर गांव के किसानों ने प्रदर्शन कर मुआवजा बढ़ाने की मांग उठाई। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उन्हें जमीन का न्यायोचित मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक वे अपनी भूमि पर रेलवे विभाग को कब्जा नहीं लेने देंगे।