अलवर: स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, मुख्य आरोपी राहुल गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर में 15 साल की छात्रा से गैंगरेप! बोलेरो में अगवा कर तीन दरिंदों ने की हैवानियत। मुख्य आरोपी राहुल सैनी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने फूंकी गाड़ी।

राजस्थान के अलवर से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां कक्षा 11 में पढ़ने वाली 15 साल की छात्रा के अपहरण और गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल सैनी के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से कई संदिग्ध सामग्री भी बरामद की है, जिनकी जांच की जा रही है. इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. तीनों आरोपी दौसा जिले के बसवा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.

तीन हैवानों ने किया गैंगरेप

पीड़िता के अनुसार, उसे एक कमरे में ले जाकर तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियों ने इस दौरान उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बनाए और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया, तो उसके भाई को जान से मार दिया जाएगा.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे फिर से गाड़ी में बैठाकर आंखों पर पट्टी बांधकर उसी स्थान के पास छोड़ गए, जहां से उसे अगवा किया गया था. इधर, स्कूल के अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी गांव में फैला दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए.

जब आरोपी पीड़िता को छोड़ने लौटे और भीड़ को देखा, तो वे अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी में आग लगा दी. सूचना मिलने पर रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जली हुई गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले आई.

पीड़िता के भाई ने थाने में की शिकायत

इस संबंध में पीड़िता के भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उसने बताया कि उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसकी बहन सरकारी स्कूल में पढ़ती है. पुलिस ने पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की पीड़िता का मेडिकल कराया ओर कोर्ट में बयान कराया. मामले की जांच राजगढ़ डीएसपी मनीषा मीना कर रही हैं. एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है. मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द बाकी आरोपी भी गिरफ्तार किए जाएंगे जिनके लिए टीम काम कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.