तोशाम: बिजली कटों से बागनवाला में हाहाकार, AIKKMS ने सरकार को दी चेतावनी

तोशाम के बागनवाला में अघोषित बिजली कटों के खिलाफ AIKKMS का प्रदर्शन। बिजली मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, स्मार्ट मीटर और निजीकरण रोकने की मांग। जानें पूरी खबर।

तोशाम। गांव बागनवाला में लगातार हो रहे अघोषित बिजली कटों के विरोध में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) ने बिजली निगम अधिकारियों को बिजली मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की गांव कमेटी बागनवाला के प्रतिनिधिमंडल ने बिजली निगम कार्यालय पहुंचकर सीए राम अवतार शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

जिला उपप्रधान नर्सिंग बागनवाला ने बताया कि गांव में खानक फीडर से बिजली आपूर्ति की जा रही है लेकिन पूरे दिन में केवल आठ से दस घंटे ही बड़ी मुश्किल से बिजली मिल रही है। इस दौरान भी बार-बार कट लगने से ग्रामीणों विशेषकर बच्चों को रातभर भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद करने तथा फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बार-बार बिजली दरों में वृद्धि रोकने की मांग की। नर्सिंग बागनवाला ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में अशोक श्योराण, रामकुमार कटारिया, जिला प्रधान रोहतास सिंह सैनी और इंद्र सिंह फौजी भी मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.