पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 30 अप्रैल 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 30 अप्रैल 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 30 अप्रैल 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 30 अप्रैल 2026*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 21:15 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 26:17 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* गर – 08:32 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* वज्र – 20:53 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:41
*🌄सूर्यास्त-* 18:55
*🌙चन्द्रोदय-* 17:51
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 13:14 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 13:57 से 15:37
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 वैशाख सुदी चतुर्दशी 21:15 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , सायान्ह व्यापिनी चतुर्दशी में श्री नृसिंह चतुर्दशी व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 26:17 तक , बुध मेष राशि में 06:52 पर , विघ्नकारक भद्रा 21:13 से , आद्यशंकराचार्य कैलाशगमन , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री नृसिंह जयन्ती (नृसिंहावतार , बैशाख शुक्ल चतुर्दशी अनुसार) , देवी छिन्नमस्ता जयन्ती (बैशाख शुक्ल चतुर्दशी) , गुरु श्री अमरदास जयन्ती (प्राचीनमतानुसार) , राष्ट्रसंत श्री तुकड़ोजी महाराज जयंती , श्री धुन्दीराज गोविंद फाल्के (दादा साहब फाल्के) जयन्ती , श्री आर. शंकर जयन्ती , सरदार हरि सिंह नलवा स्मृति दिवस , श्री दोरजी खांडू स्मृति दिवस , आयुष्मान भारत दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय जैज दिवस (International Jazz Day) व राष्ट्रीय ईमानदारी दिवस (National Honesty Day , United States)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 वैशाख शुक्ल पूर्णिमा 22:55 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , विघ्नकारक भद्रा 10:01 तक , श्री सत्यनारायण व्रत , पूर्णिमा व्रत , बुद्धपूर्णिमा।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*श्रेय एवाभिधातव्यं*
*कर्तव्यं च प्रहृष्टवत् ।*
*तूष्णीम्भावेन वै तत्र*
*न क्रुद्धमभिसंवदेत्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९६
*अर्थात् 👉*
_सदा कल्याणकारी बात ही बोले और प्रसन्नता- पूर्वक कल्याणकारी कर्म ही करें। संन्यासी कुपित हो तो उसके सामने चुप ही रहे, बातचीत न करें ॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*30 अप्रैल 2026 , बृहस्पतिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको राजकीय कार्यों में उच्च वर्गीय मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर, शौक, पसन्दीदा गतिविधियों के लिए समय मिलेगा, जोखिम लेने का मूड भी होगा। आप खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे। अच्छे मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके आदर्श/आध्यात्मिक झुकाव सामने आयेंगे, आप अपना ध्यान मजबूती से अपने परिवार पर लगाएं। आप घर और कार्यक्षेत्र में बेहतर सद्भाव कायम कर सकेंगे। आपके बच्चों की गतिविधियां खुशी तथा आनन्द का स्रोत बनी रहेंगी परंतु बच्चों को समय देना आवश्यक है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप बच्चों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों, पालतू जानवरों , बच्चों , बुजुर्गों और सामुदायिक गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से कार्यक्रमों में फेरबदल की सम्भावना है। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रसन्नता मिलेगी। आभूषण और कपड़े खरीद सकते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि आप चाहते हैं कि प्रियजन ज्यादा से ज्यादा सुन्दर दिखें। काम का दबाव कम होगा और आप नई योजनाओं और काम के बारे में सोच सकते हैं।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका घर में मांगलिक कार्य की रूप रेखा बनाते हुए मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों और बच्चों के अलावा आप आन्तरिक सज्जा तथा लेखन जैसी कला और घर की देखभाल जैसे क्षेत्रों में भी संवेदनशील होंगे। खानपान में संयम बरतना बहुत जरूरी है, खासकर ठण्डी चीजें खाने से बचें। किसी से कर्ज लेना व कर्ज देना दोनों ही काम न करें अन्यथा भविष्य में सम्बन्धों में दरार आ जायेगी। पुरानी यादें मन को कचोटेंगी और कुछ मानसिक तनाव का भी अहसास होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । सामाजिक दायरा बढेगा । मान सम्मान में वृद्धि होगी । रोजमर्रा के जीवन की रफ्तार भले ही कितनी भी अधिक क्यों न हो, मगर अपने स्तर पर शान्त बने रहेंगे। इस पक्ष में आप बुजुर्गों, गरीबों, बीमारों, असहाय लोगों की मदद करेंगे और उनके सरोकारों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। ऐसा आप किसी उद्वेग के कारण नहीं, बल्कि उनके प्रति वास्तविक भावनाओं के वशीभूत होकर करेंगे। नए कार्यों के लिए आगे शुभ समय का योगदान आपको मिलेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। आपका अपने ही सहकर्मियों से अप्रत्यक्ष विरोध, प्राइवेट नौकरी से जुड़े व्यक्तियों पर कार्यभार की अधिकता रहेगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। यदि आप सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो चर्चा का विषय बन सकते हैं। मित्र या रिश्तेदारों की सहायता से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिये समय सामान्य गुजरेगा। अनावश्यक खर्च होने से थोड़ी मानसिक खिन्नता रहेगी। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से चर्चा होगी। आकस्मिक छोटी-मोटी चोट लग सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आध्यात्मिक रूचियां, आस्था, धार्मिक रूझान का प्रतीक है और इस समय यही सब महत्वपूर्ण भी रहेगा। चूंकि फिलहाल आपके घर परिवार और प्रेमपक्ष में सहजता बनी हुई है, लिहाजा आप तन्त्र, मन्त्र, अलौकिक विषयों/विज्ञान के प्रति अपने भीतरी उन्माद को समर्पित रहेंगे। आपके हृदय की पवित्रता के प्रतिफल के रूप में ईश्वरीय अनुकम्पा का लाभ आपको मिलेगा। आप स्वयं को सुखानुभूति और प्रसन्नता में आकंठ डूबा हुआ महसूस करेंगे। प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। ये सब आपकी निजी कामयाबी का हिस्सा है, जो वास्तव में महान है। व्यवसाय, कैरियर, कार्य में ठोस सफलता मिल सकती है, आर्थिक स्थिति भी सहज रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप सिर्फ काम में व्यस्त रहें, मौज मस्ती न करें, ऐसा ठीक नहीं है। मनोरंजन सामाजिक स्तर पर मिलना जुलना, पार्टी, खाना—पीना आपको व्यस्त रखेगा। सम्पर्क संचार और कम्प्यूटर महत्वपूर्ण रहेंगे। मन करेगा खूब अधिक कार्य करें, परन्तु किन्हीं कारणों से आलस्य आगे हो जायेगा। साथ ही दौरे, यात्राएं, सम्बन्ध, प्रौद्योगिकी, खोज यात्राओं का भी योग है। आप मजे या मनोरंजन के लिए यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन इन सबका जबर्दस्त लाभ आपको मिलेगा। रुपये—पैसे के मामले में ही नहीं, बल्कि बौद्धिकता के स्तर पर भी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका मौजूदा नजरिया फिलहाल कायम रहेगा। छोटे-मोटे विवाद, काम का दबाव, समस्याएं सिर उठाएंगी, लेकिन आप इन्हें पीछे छोड़ देंगे। एक अच्छे इंसान के रूप में आपका विकास और प्रगति जबर्दस्त रही है और ऐसी परिस्थितियां बनेंगी, जो इसे और प्रभावशाली बनाएंगी। व्यक्तिगत स्तर पर सन्तुष्टि का अनुभव होगा, सराहना और मान्यता प्राप्त होगी। वेतन-वृद्धि, प्रोन्नति, सुविधाएं, लाभ, सार्वजनिक स्तर पर प्रशंसा और पुरस्कारों के ठोस रूप में नतीजे सामने आएंगे। सौभाग्यवश इस समय वित्त सम्बन्धी कोई परेशानी नहीं होगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यापार नौकरी के क्षेत्र में चल रहे प्रयास तो सफल होंगे ही, वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से कार्य क्षेत्र का विस्तार भी होगा। आप अपना काम निकलवाने के लिए जोर लगाएंगे, दूसरों की मदद चाहेंगे, मोल-तोल करेंगे, ताकि सन्तोषजनक तरीके से हर काम पूरा हो सके। चुनौतियां जारी रहेंगी, लेकिन ये ही लाभ और प्रगति के अवसर जुटाएंगी। आप किसी अज्ञात, अलौकिक, रहस्य के पीछे भागेंगे और उसके बारे में जानना चाहेंगे। आप रचनात्मकता और नए विचारों से लबालब भरे होंगे। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपनी पहचान के लिहाज से खुद को साबित भी करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यक्तिगत तौर से आप राह की अड़चनों को दूर करने की जरूरत समझेंगे। घरेलू एवं पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने सम्बन्धी सरोकार महत्वपूर्ण होंगे, पूर्व निर्धारित कार्यों में परिश्रम से सफलता मिलेगी। किसी नए कार्य में उतावलापन ठीक नहीं है। कारोबारी क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। कोई नया अनुबंध लाभप्रद साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा। किसी नये कार्य को करने का अवसर प्राप्त होगा। परीक्षा में आंशिक सफलता मिलेगी। गर्म वस्तुओं का सेवन त्याग दें, तो अच्छा है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आविष्कारी तकनीकों, नई और साहसपूर्ण विधियों का लाभ मिलेगा। आप एक साथ कई गतिविधियों पर ध्यान देंगे। लापरवाही के कारण निराशा और दूसरी परेशानियां उठ सकती हैं। आप अपने कार्य में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे, कुछ और सोचने का मौका नहीं मिलेगा। परिवार में सामान्य स्थितियाँ रहेंगी। सहकर्मियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। किसी भी नई योजना की शुरूआत करने की तो सोचेंगे, पर किसी कारणवश टल जायेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी मित्र के सहयोग से व्यापार में लाभ की संभावना है। नौकरी -पेशा लोग उच्चाधिकारियों की उपेक्षा का शिकार हो सकते हैं। शक्ति, नैतिक समर्थन, मांगें, निर्देशन तथा प्रेरणा के लिए वापस परिवार, प्रियजन तथा जीवन साथी की ओर मुड़ेंगे। किसी मार्गदर्शक से बात होंगी। किसी नए काम के आरम्भ में कुछ आकस्मिक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। शेयर-बाजार एवं सट्टे से जुड़े व्यक्तियों की स्थिति सामान्य गुजरेगी। सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी बड़े महत्वपूर्ण कार्य की शुरूआत न करें। सहयोगी गण आपके ऊपर विशेष मेहरबान रहेंगे, पर दूरदर्शिता से काम लें, तो बेहतर होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*30 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1563 – यहूदियों को चार्ल्स VI के आदेश पर फ्रांस से निकाला गया।
1598 – अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन हुआ।
1789 – जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
1863 – ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार वाली भारतीय नौसेना को ब्रिटिश नौसेना में भेजा गया।
1864 – न्यूयॉर्क अमेरिका का ऐसा राज्य बना जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू किया गया।
1904 – पहली बार आइसक्रीम कोन का डेब्यू हुआ।
1908 – खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका।
1945 – जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन द्वारा आत्महत्या।
1956 – अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति और सीनेटर एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत हुई।
1973 – अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वॉटरगेट कांड की जिम्मेदारी ली थी।
1975 – वियतनाम युद्ध का अंत हुआ।
1985 – अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बॉस (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने।
1991 – अंडमान में ज्वालामुखी फटा।
1991 – बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर हुए।
1993 – सीईआरएन ने वल्र्ड वाइड वेब (WWW) सॉफ्टवेयर को सार्वजनिक डोमेन में रखा।
1999 – लेविंस्की-क्लिंटन मामले को दुनिया के सामने लाने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ़ को अंग्रेज़ी साप्ताहिक पत्रिका न्यूज वीक का ‘नेशनल मैंगनीज अवार्ड’ प्रदान किया गया, हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
2000 – आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न।
2001 – फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास।
2002 – पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
2004 – फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।
2005 – नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त।
2006 – 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली।
2007 – नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
2008 – चालक रहित विमान लक्ष्य का उड़ीसा के बालासोर ज़िले के चाँदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2010 – हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को शुक्रवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राण को “फाल्के आइकॉन” से सम्मानित किया गया।
2013 – नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने।
2017- नेपाल के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पर महाभियोग का प्रस्ताव।
2019 – केरल से आईएस आतंकी को गिरफ्तार किया गया।
2020 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस पर आज एक आपात बैठक बुलाई।
2020 – राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण धारावाहिक ने सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कार्यक्रम का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2021 – इजराइल में यहूदियों के धार्मिक पूजा सभा के दौरान मची भगदड़ में 44 लोगों की मौत व सैकड़ों घायल हुए।
2021 – किर्गिस्तान – ताजिकिस्तान सीमा पर पानी को लेकर हुई झड़प में 31 की मौत हुई।
2022 – जनरल मनोज पांडे ने जनरल मनोज मुकुंद नरवणे से 29 वें थल सेनाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला।
2022 – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया जिले में मोटे अनाज से संचालित देश के पहले एथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया गया।
2023 – लुधियाना की रिहायशी इमारत में गैस रिसाव से 2 बच्चे व 5 महिलाओं सहित 11 की मौत हुई , रिसाव के बाद 12 लोग बेहोश हुए।
2023 – जम्मू-कश्मीर में सुबह 5:15 बजे 4.1 की तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – युद्धग्रस्त सूडान से 229 और भारतीय स्वदेश पहुंचे।
2024 – छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, 2 महिलाएं शामिल।
2025 – कोलकाता के एक होटल में आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई, जबकि 22 लोगों को बचाया गया।
2025 – विशाखापट्टनम में बारिश के कारण नरसिंह स्वामी मंदिर की 20 फीट लंबी दीवार गिरने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हुई, जबकि 4 घायल हुए।
2025 – दिल्ली हाट (INA) में आग लगने से 26 दुकानें जलकर नष्ट हो गईं।
*30 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1870 – दादा साहब फाल्के – भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक।
1896 – आध्यात्मिक गुरू मां आनंदमयी का जन्म हुआ।
1909 – तुकडोजी महाराज भारत के महाराष्ट्र के एक प्रसिद्ध सन्त थे।
1909 – आर. शंकर – वक्ता, शिक्षाविद्, लेखक और संपादक थे जो संविधान सभा के सदस्य भी चुने गए थे तथा केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे।
1927 – फातिमा बीबी – सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश।
1949 – एंटोनियो गुटेरेस – संयुक्त राष्ट्र संघ के नौवें महासचिव।
1966 – डाॅ. बीसेट्टी वेंकट सत्यवती -आंध्र प्रदेश की महिला राजनीतिज्ञा।
1967 – मीनाक्षी लेखी एक भारतीय राजनीतिज्ञा और वकील।
*30 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1030 – गजनी के सुलतान महमूद का निधन हुआ।
1837 – हरि सिंह नलवा – महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।
2011 – दोरजी खांडू – अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
2020 – जाने-माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई में निधन।
2020 – भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान चुन्नी गोस्वामी का निधन।
2020 – दिल्ली के प्रतिष्ठित इतिहासकार और इतिवृत्त लेखक रोनाल्ड विवियन स्मिथ का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
2021 – रोहित सरदाना – एक भारतीय समाचार एंकर जो 2018 के गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार के प्राप्तकर्ता थे।
2021 – सोली जहांगीर सोराबजी – एक भारतीय न्यायविद , जिन्होंने भारत के लिए अटॉर्नी-जनरल के रूप में कार्य किया।
2022 – बांग्लादेश के पूर्व वित्त मंत्री अबुल माल अब्दुल मुहिथ (88) का ढाका में निधन हुआ।
2022 – इटालियन फुटबॉल एजेंट मिनो रायोला (54) का निधन हुआ।
2023 – स्कॉटिश शेफ, टेलीविजन प्रस्तोता और रेस्तरां मालिक जॉक ज़ोनफ्रिलो (46) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी एथलीट राल्फ बोस्टन (83) का स्ट्रोक के बाद निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी गिटार वादक डुआन एडी (86) का निधन हुआ।
2025 – महाराष्ट्र के पूर्व MLC रामदास अंबटकर (82 वर्ष) का निधन हुआ।
2025 – मिज़ोरम के पूर्व राज्यसभा सांसद रहे रोनाल्ड सापा त्लाउ (72 वर्ष) का निधन हुआ।
2025 – द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता भारत के प्रसिद्ध शूटिंग कोच सनी थॉमस (84 वर्ष) का निधन हुआ।
*30 अप्रैल के णमहत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 श्री नृसिंह जयन्ती (नृसिंहावतार , बैशाख शुक्ल चतुर्दशी अनुसार)।
🌟 देवी छिन्नमस्ता जयन्ती (बैशाख शुक्ल चतुर्दशी)।
🌟 गुरु श्री अमरदास जयन्ती (प्राचीनमतानुसार)।
🌟 राष्ट्रसंत श्री तुकड़ोजी महाराज जयंती।
🌟 श्री धुन्दीराज गोविंद फाल्के (दादा साहब फाल्के) जयन्ती।
🌟 श्री आर. शंकर जयन्ती।
🌟 सरदार हरि सिंह नलवा स्मृति दिवस।
🌟 श्री दोरजी खांडू स्मृति दिवस।
🌟 आयुष्मान भारत दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय जैज दिवस (International Jazz Day)।
🌟 राष्ट्रीय ईमानदारी दिवस (National Honesty Day , United States)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*