भिवानी: बच्चों की आंखों की दुश्मन बनी मोबाइल स्क्रीन, विशेषज्ञों ने दी ये चेतावनी
भिवानी मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों की चेतावनी: मोबाइल-लैपटॉप के अधिक उपयोग से बच्चों में बढ़ रहा मायोपिया और आंखों का सूखापन। जानें बचाव के उपाय और सही आहार।
भिवानी। मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी और अन्य डिजिटल स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग बच्चों की आंखों पर गंभीर दुष्प्रभाव डाल रहा है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने की आदत बच्चों की आंखों की कोशिकाओं को प्रभावित कर रही है जिससे आंखों में सूखापन, सिरदर्द, कम दिखाई देना, आंखों में दर्द और पानी आने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।