यमुनानगर: इलेक्ट्रिकल गोदाम में भीषण आग; अंदर फंसी युवती की दर्दनाक मौत

यमुनानगर की शास्त्री कॉलोनी में रमा इंटरप्राइजेज के गोदाम में लगी आग। हादसे में हमीदा निवासी शालिनी की मौत। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू।

यमुनानगर :  हरियाणा के यमुनानगर के शास्त्री कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक इलेक्ट्रिकल शॉप के गोदाम में भंयकर आग लग गई। इस हादसे में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार शास्त्री कॉलोनी में रमा इंटरप्राइजेज नाम से होलसेल की दुकान का गोदाम था। यहां अचानक आग लग गई जिसके बाद फायर ब्रिगेडऔर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पहुंच कर आज को बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान बाकी स्टाफ तो निकल गया लेकिन एक युवती अंदर ही फंसी रह गई।

बता दें कि आग इतनी तेज थी कि अंदर जाकर उसे बाहर निकलना संभव नहीं था। बाहर निकलने का और कोई रास्ता भी नहीं था, जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया और जब तक आग को काबू पाकर अंदर फंसी युवती को बाहर निकाला गया युवती गंभीर हालत में  बेहोशी की हालत में थी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यमुनानगर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह और फायर ब्रिगेड कर्मचारी ने बताया कि  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे, आग बहुत तेजी से लगी हुई थी और युवती अंदर फसी हुई थी। आग पर काबू पाने के बाद जब लड़की को बाहर निकाला गया तो वह बेहोशी की हालत में थी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमीदा की रहने वाली शालिनी नामक यह लड़की 1 साल से यहां काम करती थी।

गोदाम में आग किन कारणों से लगी यह तो अभी तक पता नहीं चल सका, लेकिन आग लगने से जहां एक युवती की मौत हुई, वहीं लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.