लोहारू में साइक्लोथॉन: ‘नई सोच-नया शहर’ अभियान से दिया स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश

लोहारू नगर पालिका ने 'नई सोच-नया शहर' अभियान के तहत साइक्लोथॉन आयोजित की। स्वच्छता, पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित।

लोहारू। नगर पालिका लोहारू ने नई सोच-नया शहर अभियान के तहत सोमवार को साइक्लोथॉन आयोजित कर स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साइक्लोथॉन सुबह 7:30 बजे एमसी कार्यालय से शुरू होकर भगत सिंह चौक तक निकाली गई जिसमें शहर के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ऋषभ विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका प्रधान प्रदीप बंटी तायल ने नगरपालिका कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया।

नगरपालिका सचिव तेजपाल तंवर ने बताया कि नई सोच-नया शहर अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक आंदोलन है जिसका उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां 15 दिनों तक लगातार आयोजित की जाएंगी।

साइक्लोथॉन के बाद मॉडल संस्कृति स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर शहर की थीम पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर उप प्रधान प्रतिनिधि विपिन सैनी, जेई कपिल सैनी, बीआई राकेश और राजीव वत्स उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.