पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 05 मई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 05 मई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 05 मई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 05 मई 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 12:55 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* बव – 18:41 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शिव – 24:15 तक
*✨पश्चात्-* सिद्ध
*🌅सूर्योदय-* 05:37
*🌄सूर्यास्त-* 18:58
*🌙चन्द्रोदय-* 22:30
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 12:55 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 15:38 से  17:18
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी चतुर्थी पूर्णरात्रि , एकदन्त संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , भौम अंगारक योग , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री मनोहर लाल खट्टर जन्म दिवस , मेजर श्री होशियार सिंह जयन्ती (लब्ध परमवीर चक्र) , श्री ज्ञानी जैल सिंह जयन्ती , विश्व हाथ स्वच्छता दिवस ( World Hand Hygiene Day ) , अंतर्राष्ट्रीय दाई दिवस (International Day of the Midwife) व विश्व अस्थमा दिवस (मई महीने के पहले मंगलवार को)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी चतुर्थी 07:54 तक पश्चात् पंचमी प्रारम्भ , चतुर्थी तिथि वृद्धि , मूल संज्ञक नक्षत्र 15:54 तक , बुध भरणी नक्षत्र में 27:58 पर।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*हीनांगानतिरिक्तांगान्*
*विद्याहीनान् विगर्हितान्।*
*रूपद्रविणहीनांश्च*
*सत्त्वहीनांश्च  नाक्षिपेत् ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_हीनांग (अंधे – काने आदि), अधिकांग (छांगुर आदि), विद्याहीन, निन्दित, कुरूप, निर्धन और निर्बल  मनुष्यों पर आक्षेप करना उचित नहीं है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*05 मई 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा व सहयोग कर आपको खुशी मिलेगी। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद हो सकती है। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन श्रेष्ठ रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी । नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा होगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। मेहनत रंग लायेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन संबंधित फायदा होगा । किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ भी सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको धन लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाहमिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लग सकता है। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। किसी शुभचिंतक से बात हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके सभी कष्ट दूर होंगे। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। लोगों का सहयोग मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता होगी। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने विषय में आ रही समस्या का हल मिलेगा। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। किसी नजदीकी के लिए चिंता ध्यान आकर्षित करेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*5 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1260 – कुबलाई खां मंगोल साम्राज्य का राजा बना।
1700 – विलियम पेन मुक्ति की वकालत अश्वेतों के लिए मासिक बैठकों में शुरू हुई।
1705 – यूसुफ आई रोमन का सम्राट अपनी पिता की वजह से सफल हुआ।
1762 – रूस और प्रशा ने सेंट पीटर्सबर्ग शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1764 – नोबल प्राप्त लड़कियों के लिए सेंट पीटर्सबर्ग में स्मोल्नी संस्थान की स्थापना की गयी।
1789 – फ्रांस में, एस्टेट्स-जनरल ने 175 वर्षों में पहली बार मुलाकात की।
1835 – ब्रायुलियो कैरिलो को कोस्टा रिका राज्य के प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई गई।
1847 – वास्तुकला एसोसिएशन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर की स्थापना लंदन में की गई।
1883 – सुरेन्द्र नाथ बनर्जी जेल जाने वाले पहले पत्रकार बने।
1902 – राष्ट्रमंडल लोक सेवा अधिनियम ऑस्ट्रेलिया की सार्वजनिक सेवा बना।
1912 – स्वीडन के स्टॉकहोम में पाँचवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
1913 – अफ़्रीक़ी देश गिनी पर फ़्रांसीसी सेना का नियंत्रण हो गया किन्तु सन 1946 में गिनी ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा कर दी और अंततः वर्षों के प्रयास के बाद वर्ष 1958 में इस देश ने पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त कर ली।
1932 – जापान और चीन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1936 – इटली के सैनिकों ने अदीस अबाबा पर कब्जा किया।
1944 – महात्मा गाँधी को जेल से रिहा किया गया।
1949 – भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई ।
1961 – एलन शेफर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी बने।
1980 – लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों से आज़ाद कराया गया।
1981 – आयरलैंड की संघर्षकर्ता बॉबी सैन्ड्रज़ सप्ताहों के संघर्ष और ब्रिटेन की जेल में 66 दिन की भूख हड़ताल के बाद मर गयीं।
1984 – फुदोरजी बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने।
1994 – ब्रिटेन में स्थानीय चुनाव में लेबर पार्टी ने कंजरवेटिव पार्टी को हराया।
1999 – रोजाने प्रोदी यूरोपीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने।
2003 – भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू।
2003 – बेल्जियम में गुय वेरहोफ्सराड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का पतन।
2005 – ब्रिटेन में मतदान।
2008 – पद्मविभूषण पं. किशन महाराज का अन्तिम संस्कार सम्पन्न।
2008 – एनटीपीसी के रिहन्द सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड मिला।
2010- आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का उड़ान परीक्षण सफल रहा। इसरो द्वारा विकसित तीन टन भार वहन क्षमता वाला यह राकेट देसी रॉकेटों में अब तक का सबसे भारी रॉकेट है। इसमें एयर ब्रीथिंग तकनीक युक्त स्क्रैमजेट इंजन मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है।
2010 – भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने नारको एनालिसिस, ब्रेन मैपिंग या पोलीग्राफ टेस्ट जैसी जांचों को व्यक्ति के संविधान में प्राप्त स्वदोषारोपण से छूट व निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताकर अस्वीकार कर दिया।
2010 – राजस्थान सरकार द्वारा गुर्जरों को 1 % आरक्षण तत्काल व 4 % का बैकलॉग रखने के समझौते के बाद गुर्जरों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।
2010 – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सभी कोर्सों में सेक्स वर्कर्स व उनके आश्रितों की फ़ीस माफ करने की घोषणा की।
2012 – नेपाल में बाढ़ से 17 लोग मारे गए और 47 लापता हुए।
2017- इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया साउथ एशिया सैटेलाइट।
2019 – उत्तर कोरिया ने रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का परीक्षण किया।
2019 – पाकिस्तान ने आईएमएफ में कार्यरत अर्थशास्त्री को केंद्रीय बैंक का गवर्नर बनाया ।
2019 – हेलीकॉप्टर दुर्घटना मे वेनेजुएला के सात सैन्य अधिकरियों की मौत हुई।
2020 – अमरीकी राष्‍ट्रपति ने भारतीय मूल की अमरीकी राजनयिक मनीषा सिंह को आर्थिक सहयोग व विकास संगठन में अपना दूत नियुक्‍त किया।
2020 – चीन ने ‘लॉन्ग मार्च-5बी’ रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजा।
2020 – राहुल देव पाकिस्तानी वायुसेना के पहले हिंदू पायलट बने।
2021 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन तथा नार्दर्न आयरलैंड के बीच प्रवास व आवागमन के लिये समझौता – ज्ञापन को मंजूरी प्रदान की।
2021 – पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ ली।
2022 – जम्मू कश्मीर में 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र ताजिकिस्तान में रहा।
2022 – राष्ट्रपति जो बाइडन ने दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका के पर्वतीय प्रांत न्यू मेक्सिको में लगी आग को आपदा घोषित किया।
2022 – अफगानिस्तान में महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने पर रोक लगी।
2023 – एमपी के जिला मुरैना के लेपा भिड़ोसा गांव में एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
2023 – वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने वैश्विक महामारी के तौर पर कोरोना के खत्म होने का ऐलान किया।
2023 – जापान के इशिकावा प्रान्त में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया , जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और 22 अन्य घायल हुए।
2023 – म्यांमार की सैन्य जुंटा ने व्यापक माफी के हिस्से के रूप में 38 मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया।
2023 – मॉस्‍को में आतंकवाद से मुकाबले पर भारत-रूस संयुक्‍त कार्य समूह की 12वीं बैठक आयोजित हुई।
2024 – चीनी प्रधानमंत्री शी जिनपिंग पांच साल में पहली बार यूरोप के दौरे पर फ्रांस पहुंचे।
2024 – ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में आई भीषण बाढ़ से 100 लोगों की मौत व 100 लोग लापता हुए। कई पुल टूटे व 70000 बेघर हुए।
2024 – राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में ट्रक व कार की टक्कर से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हुई व दो अन्य घायल हुए।
2025 – DRDO और भारतीय नौसेना ने स्वदेशी रूप से विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) का सफल युद्धक परीक्षण  किया।

*5 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1818 – कार्ल मार्क्स – प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक।
1903 – अविनाशलिंगम चेट्टियार – भारतीय अधिवक्ता, गाँधीवादी नेता, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
1911 – क्रांतिकारी प्रीतिलता वादेदार का जन्म तत्कालीन पूर्वी भारत(अब बांग्लादेश) में स्थित चटगाँव के एक गरीब परिवार में हुआ।
1916 – ज्ञानी ज़ैल सिंह – भारत के पूर्व राष्ट्रपति।
1929 – अब्दुल हमीद कैसर – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1935 – आबिद सुरती – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा हिन्दी-गुजराती साहित्यकार।
1936 – नरिंदर नाथ वोहरा भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं जम्मू और कश्मीर राज्य के राज्यपाल भी बने।
1937 – मेजर होशियार सिंह, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1954 – मनोहर लाल खट्टर – हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता।
1956 – गुलशन कुमार टी-सीरीज़ संगीत लेबल के संस्थापक और एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता थे।
1970 – समरेश जंग – भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़।

*5 मई को हुए निधन👉*

1821 – फ्रांस के सम्राट (फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी) नेपोलियन बोनापार्ट का सेंट हेलेना द्वीप पर निधन हुआ।
1953 – आर. के. शनमुखम चेट्टी – राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे।
1961 – गोरख प्रसाद – गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक थे।
2006 – नौशाद अली, प्रसिद्ध फ़िल्मी संगीतकार।
2017 – लीला सेठ -भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश थीं।
2021 – यूपी भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह का कोरोना से निधन हुआ।
2021 – देश में सबसे लंबे समय त‍क बिशप रहे 103 वर्षीय डॉ. फिलिपोज़ मार क्राईसॉसटम मार थोमा वलिया मेट्रोपॉलिटन का निधन हुआ।
2022 – जर्मन फुटबॉल खिलाड़ी लिओ विल्डन (85) का निधन हुआ।
2023 – स्पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी आर्सेनियो इग्लेसियस (92) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन-अमेरिकी व्यापारी क्रिस स्ट्राच्विट्ज़ (91) का निधन हुआ।
2023 – फिनिश क्रॉस-कंट्री स्‍काइर सिइरी रैंटनेन (98) का निधन हुआ।
2024 – अर्जेंटीनियन फुटबॉल खिलाड़ी सीज़र लुइस मेनोटी (85) का निधन हुआ।

*5 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री मनोहर लाल खट्टर जन्म दिवस।
🌟 मेजर श्री होशियार सिंह जयन्ती (लब्ध परमवीर चक्र)।
🌟 श्री ज्ञानी जैल सिंह जयन्ती।
🌟 विश्व हाथ स्वच्छता दिवस (World Hand Hygiene Day)।
🌟 अंतर्राष्ट्रीय दाई दिवस (International Day of the Midwife)।
🌟 विश्व अस्थमा दिवस (मई महीने के पहले मंगलवार को)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.