अशोक सिंघल की असम में ऐतिहासिक जीत; हरियाणा के नकीपुर गांव में मना जश्न
हरियाणा के नकीपुर की मिट्टी से जुड़े अशोक सिंघल ने असम की ढेकियाजुली सीट से 48,311 वोटों से जीत दर्ज की। पैतृक गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया गया जश्न।
ढिगावामंडी। गांव नकीपुर की मिट्टी से जुड़े भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंघल ने असम के ढेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र से 48,311 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर ऐतिहासिक विजय हासिल की। उनकी जीत की खबर मिलते ही पैतृक गांव नकीपुर और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने मिठाइयां बांटकर व ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।