भिवानी: दुर्लभ पक्षी ‘रेड-नैप्ड आईबिस’ की सफल सर्जरी, डॉक्टरों ने दिया नया जीवन
भिवानी जिला पशु पॉलीक्लिनिक में दुर्लभ रेड-नैप्ड आईबिस की जटिल सर्जरी सफल। डॉ. सुभाष की टीम ने बचाई जान। साथ ही पशुओं के लिए निशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू।
भिवानी। राजकीय जिला पशु चिकित्सालय एवं पॉलीक्लिनिक के चिकित्सकों ने अपनी विशेषज्ञता और तत्परता से एक अत्यंत दुर्लभ पक्षी रेड-नैप्ड आईबिस को नया जीवन दिया है। वन्यजीव निरीक्षक (मिनी जू) द्वारा गंभीर स्थिति में अस्पताल लाए गए इस पक्षी की बाईं ”ह्यूमरस” हड्डी पूरी तरह फ्रैक्चर थी।