Gold Silver Price Today: सोना और चांदी हुआ रिकॉर्ड महंगा, जानें अपने शहर के ताजा रेट्स
देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,53,160 तो चांदी ₹2,70,100 के पार पहुंची। जानें मुंबई, चेन्नई और कोलकाता के ताजा भाव।
देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. 8 मई की सुबह जारी ताजा रेट्स के मुताबिक, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक गोल्ड के दामों में उछाल दर्ज किया गया है. वहीं, चांदी की कीमत भी नए रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई है. बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों और निवेशकों की मजबूत खरीदारी के चलते सराफा बाजार में तेजी बनी हुई है.
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,40,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. इससे पहले दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत में 600 रुपये की तेजी आई थी, जिसके बाद भाव 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया.
मुंबई-चेन्नई में गोल्ड का भाव
मुंबई और कोलकाता में भी सोने के दामों में मजबूती बनी हुई है. यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,40,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. वहीं, चेन्नई में सोना सबसे महंगा बिक रहा है. यहां 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,53,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,41,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतें मुंबई के बराबर बनी हुई हैं. इन शहरों में 24 कैरेट गोल्ड 1,53,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,40,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है.
चांदी के भाव
सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमत में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. 8 मई की सुबह चांदी का भाव 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया. इससे पहले दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत 7,000 रुपये उछलकर 2,61,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी. इस साल जनवरी में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर भी पार किया था. अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोना 4,734.28 डॉलर प्रति औंस और हाजिर चांदी 81.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.