हरियाणा: बिजली कटौती पर अनिल विज सख्त, ज्यादा पावर कट पर SE होंगे सस्पेंड

हरियाणा में बिजली कटौती की समय सीमा तय! शहरी क्षेत्रों में 2 और ग्रामीण इलाकों में 4 घंटे से ज्यादा पावर कट पर अधिकारियों पर गिरेगी गाज। जानें अनिल विज के नए निर्देश।

हरियाणा:  हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहरी क्षेत्रों में अधिकतम दो घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। विज ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय से अधिक बिजली कटौती होने पर संबंधित अधिकारियों, विशेषकर अधीक्षण अभियंता (एसई), के खिलाफ सख्त कारर्वाई की जाएगी। गंभीर मामलों में निलंबन तक की कारर्वाई भी की जा सकती है।

उन्होंने बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रांसफार्मरों के त्वरित प्रतिस्थापन और मरम्मत कार्यों को लेकर भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस स्टाफ के पास सभी जरूरी उपकरण, सुरक्षा साधन और ट्रांसफार्मर ट्रॉली उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी का तुरंत समाधान किया जा सके।

ऊर्जा मंत्री ने भविष्य में बनाए जाने वाले बिजली सब-स्टेशनों को जलभराव संभावित क्षेत्रों से दूर स्थापित करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी जगहों से बचना संभव न हो तो सब-स्टेशन को संभावित जलस्तर से कम से कम दो फुट ऊंचाई पर बनाया जाए। इसके लिए संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनहरियाणा में बिजली कटौती पर सख्ती: शहरी क्षेत्रों में 2 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 4 घंटे से ज्यादा पावर कट नहीं, आदेश जारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.