Panipat: रामपुरा कॉलोनी में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

पानीपत की रामपुरा कॉलोनी में 5 महीने की गर्भवती महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने पति पर अवैध संबंध और दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

पानीपत : पानीपत जिले की रामपुरा कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फांसी के फंदे पर मिली विवाहिता के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए।

बता दें कि विवाहिता की साल 2023 में शादी की थी। विवाहिता 5 महीने की गर्भवती थी, पहले एक बेटा है। मृतका सारंगी की 5 बहनों, एक भाई और पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों ने पति पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंधों के आरोप लगाए है। परिजनों ने देहज के लिए प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाए। वहीं बाइक और सोने की चेन की डिमांड करने के आरोप लगाए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। परिजनों ने सास ससुर और पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.