Kaithal Vigilance Raid: DMC में नाम ठीक करने के नाम पर ₹50,000 रिश्वत लेते स्कूल संचालक गिरफ्तार

कैथल के कलायत में विजिलेंस का छापा। मार्कशीट में नाम सही करवाने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते स्कूल संचालक हरिओम हुड्डा रंगे हाथों गिरफ्तार। जानें पूरा मामला।

कलायत: विजिलेंस टीम ने मार्कशीट (डीएमसी) में नाम सही करवाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले एक स्कूल संचालक हरिओम हुड्डा को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दस्तावेज में नाम की अशुद्धि ठीक करवाने की एवज में शिकायतकर्ता से मोटी रकम की मांग की थी।

हरिओम हुड्डा मूल रूप से रोहतक जिले का रहने वाला है और बड़सीकरी गांव में गोता निकेतन सीनियर सेकेंड्री स्कूल संचालित करता है। कैथल के खुराना रोड निवासी रामचंद्र की पुत्रवधू की डीएमसी में नाम की त्रुटि होने के कारण उसे आईडी बनवाने में परेशानी आ रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए रामचंद्र ने स्कूल संचालक हरिओम हुड्डा से संपर्क किया।

आरोप है कि इस काम के बदले हरिओम ने पहले 75 हजार रुपये की मांग की। बाद में बातचीत के दौरान सौदा 50 हजार रुपये में तय हो गया। शिकायतकर्ता रामचंद्र ने पूरे मामले की जानकारी जिला विजिलेंस टीम को दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.