Hansi News: हांसी में कूड़ा उठाने पर बवाल, पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को लिया हिरासत में

हांसी में सफाई व्यवस्था को लेकर तनाव! प्रशासन ने पुलिस बल के साथ शुरू किया कूड़ा उठान, विरोध कर रहे सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान समेत कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया।

हांसी : हांसी में सफाई व्यवस्था को लेकर शनिवार को तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन ने शहर से कूड़ा उठाने के लिए पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ कार्रवाई शुरू की, जिसका सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया।

अनाज मंडी के सामने मुल्तान कॉलोनी चौक के पास कूड़ा उठाने के लिए जैसे ही प्रशासन ने जेसीबी चलानी शुरू की, सफाई कर्मचारियों को इसकी सूचना मिल गई। बड़ी संख्या में कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विरोध बढ़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान बलजीत सहित कुछ महिला सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। कर्मचारियों को हिरासत में लिए जाने के कुछ देर बाद छोड़ दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.