पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 13 मई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 13 मई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 13 मई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 13 मई 2026*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 13:33 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराभाद्रपद – 25:18 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* बालव – 13:33 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* विश्कुम्भ – 20:54 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 05:31
*🌄सूर्यास्त-* 18:03
*🌙चन्द्रोदय-* 27:18
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:17 से 13:59
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी एकादशी 13:33 तक पश्चात् द्वादशी प्रारम्भ , अचला / अपरा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , महापंचक / पंचक जारी , स्वर्गारोहण , बुध कृत्तिका नक्षत्र में 11:45 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 24:18 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, मेला श्री भद्रकाली (कपूरथला, पंजाब) , पारनेरकर महाराज वार्षिकोत्सव – पारनेर (अहिल्यानगर) , श्री फ़ख़रुद्दीन अली अहमद जयन्ती , श्री मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य जयन्ती , संत बाबा श्री हरदेव सिंह स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार वार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी द्वादशी 13:33 तक पश्चात् त्रयोदशी प्रारम्भ , प्रदोष व्रत , पंच गौड़ो का त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रतारम्भ , वट सावित्री व्रत का प्रथम संयम , महापंचक जारी , पंचक 22:34 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , बुध वृष राशि में 24:31 पर , शुक्र मिथुन राशि में 10:54 पर , मेला श्री बंजार प्रारम्भ (कुल्लू 14 से 18 मई) ,श्री जनार्दनस्वामी पुण्यतिथि (काटोल एवं नागपुर) , धर्मवीर छत्रपति श्री संभाजीराजे शिवाजीराजे भोंसले महाराज जयंती (14 मई 1657)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*उपलभ्य तु विज्ञानं*
*ज्ञानं वाप्यनसूयकः ।*
*तथैव  वर्तेद्  गुरुषु*
*भूयांसं वा समाहितः॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९६
*अर्थात् 👉*
_ज्ञान या विज्ञान को प्राप्त कर लेने पर भी दोषदृष्टि से रहित हो गुरुजनों के प्रति पहले ही जैसा सद्भाव रखें अथवा एकाग्रचित्त होकर पहले से भी अधिक श्रद्धाभाव रखे ॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*13 मई 2026 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भाग्यशाली बीतेगा। सामाजिक दायरा बढेगा व मान सम्मान में वृद्धि होगी। भक्ति योग प्रबल । गलतफहमी का शिकार होने से बच पाएंगे। घर और बाहर के अव्यवस्थित खाने से बचें। आज खर्च भी हो सकता है । धार्मिक आस्था बढेगी । घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है। गुस्से पर नियन्त्रण कर सकारात्मक सोच पर भरोसा रखें लाभ निश्चित है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा क्योंकि दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। आराम को समय दें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मनोरंजन पर समय कम खराब करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। रोजगार व्यवसाय में लाभ होगा । ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। बच्चों के प्रति चिंता रह सकती है लेकिन सब सकारात्मक ही होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। धर्म – कर्म में रूचि बढ़ेगी। मनोरंजन के प्रयास सफल होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। कोई समाचार प्राप्त होने के योग है। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख भी हो सकता है। भगवान पर भरोसा रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। मनोरंजन के प्रयास रहेंगे। मित्रमंडली से सहयोग मिलेगा। थकान रह सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। अनजान व्यक्ति पर आंखे बंद करके विश्वास न करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय में लाभ होगा । ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे निश्चित हैं । पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार और इन्वेस्टमेंट में चिंता खत्म होगी। घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। किसी प्रियजन के लिए मानसिक चिंता हो सकती है। उदर संबंधित वेदना से बचें।  नए दोस्त बनेंगे। किसी नए दोस्त से बात हो सकती है। डेली रूटीन और खाने-पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*13 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1643 – चिली में भूकंप से कुल आबादी के एक तिहाई लोगों की मौत।
1648 – दिल्ली में लाल किले का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
1666 – पुरंदर की संघि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।
1689 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग आॅफ आग्सबर्ग बनाया।
1779 – बवेरियन उत्तराधिकार युद्ध के समाप्त होने की घोषणा की गई।
1830 – इक्वेडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।
1830 – इक्वाडोर को ग्रैन कोलंबिया से अलग लिया।
1846 – मैक्सिकन-अमेरिकी युद्ध: संयुक्त राज्य अमेरिका ने मेक्सिको से युद्ध की घोषणा की।
1848 – फिनलैंड के राष्ट्रीय गान का प्रथम प्रदर्शन किया गया।
1861 – ब्रिटेन ने अमेरिकी गृह युद्ध में अपनी तटस्थता की घोषणा की।
1880 – थॉमस एडिसन ने मेनलो पार्क में अपनी प्रायोगिक इलेक्ट्रिक रेलवे को जांचा था।
1899 – एसपोर्टे क्लब विटोरिया एसोसिएशन फुटबॉल क्लब साल्वाडोर ब्राजील में स्थापित किया गया।
1907 – रूसी सोशल डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी की 5वीं बैठक लंदन के गुप्त में आयोजित की गई।
1930 – ब्रिटिश श्रम मंत्रालय 1.7 मिलियन बेरोजगारो की लिस्ट बनायीं।
1931 – पॉल डाउमर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
1935 – लंदन की हॉरर फिल्म वेयरवोल्फ जारी की गई।
1950 – एफआईए फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप की पहली दौड़ इंग्लैंड के सिल्वरस्टोन में आयोजित की गयी।
1952 – स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरु हुआ।
1958 – जार्डन और इराक ने अरब फेडरेशन की स्थापना की।
1962 – सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने।
1967 – प्रमुख शिक्षाविद डा. जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति बने। वह भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति थे।
1968 – अमेरिका और उत्तरी वियतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता शुरू हुयी।
1995 – चेल्सी स्मिथ मिस यूनिवर्स 1995 बनीं।
1998 – भारत ने राजस्थान के पोखरण में दो  और परमाणु परीक्षण किये।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंध की घोषणा की।
1998 –  जापान ने भारत को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगायी ।
1998 – ट्रिनडाड एवं टोबैगो की सुन्दरी बेंडी फ़िट्ज विलियम मिस यूनिवर्स 1998 बनीं।
1999 – जापानी छात्र के नागुयी विश्व की सात सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र (25 वर्षीय) का पर्वतारोही बना।
2000 – मिस इंडिया लारा दत्ता ने साइप्रस में सम्पन्न प्रतियोगिता में मिस यूनीवर्स -2000 का ख़िताब जीता।
2003 – रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 व्यक्ति मारे गये।
2008 – पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सभी नौ मंत्रियों ने जजों की बहाली के मुद्दे पर इस्तीफ़ा दिया।
2010 – भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 2010 के निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2014 – तुर्की की एक खदान में विस्फोट होने और आग लगने से 238 खदान कर्मियों की मौत।
2017- दुनियाभर में वॉनाक्राय रैनसमवेयर से 100 से अधिक देश प्रभावित।
2019 – भारत प्रशासित कश्मीर में एक तीन साल की बच्ची के साथ 8 मई को हुए कथित बलात्कार के ख़िलाफ़ बांदीपुरा ज़िले और घाटी के कई अन्य इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए , इन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया ।
2019 – ईडी ने एक्सिस बैंक मुद्रा मामले में 2.95 करोड़ की संपत्ति कुर्क की।
2019 – जम्मू के रामबन जिले में लश्कर के दो आतंकी पकड़े गए , भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद हुआ।
2019 – भारत ने ओडिशा के परीक्षण केंद्र से ‘अभ्यास’- हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टार्गेट (हीट) का सोमवार को सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2020 – कोविड 19 – खाडी देशों से करीब 900 प्रवासी भारतीयों को लेकर पांच उडानें भारत के लिए रवाना हुई।
2020 – भारत – केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने देश में पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मूर्ति विसर्जन के लिए देवी-देवताओं की मूर्तियां प्लास्टिक, थर्मोकोल और प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनाने पर रोक लगाई।
2021 – नेपाल में विश्वास मत हारने के तीन दिन बाद केपी ओली फिर प्रधानमंत्री नियुक्त, 14 को शपथग्रहण।
2022 – कराची (पाकिस्तान) में बम ब्लास्ट हुआ जिसमें एक शख्स की मौत और 13 लोग जख्मी हुए।
2022 – दिल्ली मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास भीषण आग से 27 लोगों की मौत व 40 अस्पताल में हुए।
2023 – कांग्रेस को 34 साल बाद कर्नाटक में मिली सबसे बड़ी जीत , 42% वोट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी।
2023 – केरल में NCB और नेवी ने कोच्चि तट पर 12 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स पकड़ी।
2023 – जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के प्रमुखों की जापान के निगाता में बैठक हुई।
2023 – उत्तराखंड में चार दिन का श्रीअन्न महोत्सव राजधानी देहरादून में शुरू हुआ।
2024 – भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति के 7वें संस्करण की मेघालय के उमरोई में पूर्ण रूप से विकसित और आधुनिक विदेशी प्रशिक्षण नोड में शुरूआत हुई।
2024 – राम चरित मानस, पंचतंत्र और सहृदयलोक – लोकन ‘यूनेस्को की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया – पैसिफिक रीजनल रजिस्टर’ में शामिल हुए।
2025 – राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब के रियाद में एक निवेश सम्मेलन के दौरान सीरिया पर लगे व्यापक आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।

*13 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1901 – मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य – स्वतंत्रता सेनानी।
1905 – फ़ख़रुद्दीन अली अहमद – भारत के भू. पू. राष्ट्र्पति, आपात स्थिति की घोषणा के कारण इनका कार्यकाल काफ़ी अलोकप्रिय रहा।
1917 – असित सेन – हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता थे।
1918 – टी. बालासरस्वती – ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना।
1956 – कैलाश विजयवर्गीय – मध्य प्रदेश सरकार में ‘भारतीय जनता पार्टी’ के राजनेता।
1985 – मेघा गुप्ता – भारतीय हिन्दी अभिनेत्री हैं।

*13 मई को हुए निधन👉*

1626 – मलिक अम्बर – मध्यकालीन भारत के सबसे बड़े राजनीतिज्ञों में इसकी गणना की जाती थी।
1951 – हसरत मुहानी – लखनऊ के प्रसिद्ध शायर।
2001 – आर. के. नारायण – अंग्रेज़ी में लिखने वाले उत्कृष्ट भारतीय लेखकों में से एक।
2006 – हेमलता गुप्ता – प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक थीं।
2011 – बादल सरकार – प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार।
2013 – जगदीश माली – एक भारतीय फ़ैशन और फ़िल्म फ़ोटोग्राफ़र थे।
2016 – बाबा हरदेव सिंह – भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु थे।
2020 – सुप्रसिद्ध संत स्‍वामी विरक्‍त आनंद जी महाराज उर्फ शोभन सरकार का निधन।
2021 – टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन (84) का कोविड से संबंधित जटिलताओं के कारण निधन हुआ।
2021 – मुंबई के एक्सेल उद्योग समूह के सहसंस्थापक श्री कांति सेन भाई श्रॉफ उर्फ पूज्य काका जी (99) का निधन हुआ।
2021 – मणिपुर भाजपा के अध्यक्ष एस टिकेन्द्र सिंह (69) का इम्फाल के एक अस्पताल में निधन हुआ।
2022 – संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान (73) का निधन हुआ। देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित।
2023 – जापानी एथलीट केको तनाका-इकेडा (89) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी हॉकी खिलाड़ी वेल्डन ओल्सन (90) का निधन हुआ।
2024 – कनाडाई लेखिका एलिस मुनरो (92) का निधन हुआ।
2024 – रग्बी यूनियन प्लेयर लूसियन मियास (93) का निधन हुआ।

*13 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 मेला श्री भद्रकाली (कपूरथला, पंजाब)।
🌟 पारनेरकर महाराज वार्षिकोत्सव – पारनेर (अहिल्यानगर)।
🌟 श्री फ़ख़रुद्दीन अली अहमद जयन्ती।
🌟 श्री मथुरा प्रसाद मिश्र वैद्य जयन्ती।
🌟 संत बाबा श्री हरदेव सिंह स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.