पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 18 मई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 18 मई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 18 मई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 मई 2026*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 17:56 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 11:33 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* बालव – 07:49 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* सुकर्मा – 21:47 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 05:28
*🌄सूर्यास्त-* 19:06
*🌙चन्द्रोदय-* 06:21
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 22:06 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 07:11 से 08:53
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी द्वितीया 17:56 तक पश्चात् तृतीया शुरु , महापंचक 11:33 पर समाप्त , चन्द्रदर्शन शुभ , सर्वार्थसिद्धियोग / दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा /दिल्ली, कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से मंगलवार सूर्योदय तक , अमृतसिद्धियोग 11:32 से सूर्योदय तक , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*प्रस्तावसदृशं  वाक्यं*
*प्रभावसदृशं   प्रियम्  ।*
*आत्मशक्तिसमं कोपं*
*यो जानाति स पण्डित:॥*
*भावार्थ👉*
_कथ्य के अनुकूल वाक्य कहना, अपने प्रभाव के अनुरूप सामने वाले को प्रिय लगना तथा अपनी आत्मशक्ति के अनुरूप क्रोध करने वाला व्यक्ति ही बुद्धिमान् कहलाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 मई 2026 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धनार्जन करने में सफलता निश्चित है । व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम को आराम का अवसर मिलेगा।व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय व धार्मिक भावना बढ़ेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। खुद के लिए समय निकालें , व्यायाम करें। आराम करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। निजीजनों में असंतोष हो सकता है। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवर्तनशील मौसम का ध्यान रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। भूमि, आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान से कष्ट न हो इसलिए संस्कार लाभप्रद रहेंगे। थकान रहेगी , खुद के लिए भी समय निकालना चाहिए।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा । विवाद से दूर रहे। यात्रा में अपनी वस्तुओं का ध्यान रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह लाभकारी होगा । अधीनस्थों की ओर ध्यान दें भाग्योदय होगा। बाहर का खाना खाने से बचें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। थकान रहेगी। जोखिम न लें। विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। अनचाहे दोस्त न बनाएँ।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। नींद व विश्राम को समय दे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे व भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें। योजनाएं फलीभूत होंगी। आराम भरपूर करें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी।  संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। बुजुर्गों से आशीर्वाद जरूर लें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखना आवश्यक है । लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद न करें। समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा , जीवनसाथी खुश है तो धन के योग हैं। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चिंता रहेगी। जोखिम न उठाएं। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें नहीं तो स्वास्थ्य पर असर निश्चित है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नए अनुबंध होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। बेकार के झंझटों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं सतर्क रहें । कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका आध्यात्म पर ध्यान और विश्वास बढेगा।धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*18 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1703 – डच और अंग्रेज सैनिकों ने जर्मनी के कोलोन शहर पर कब्जा किया।
1756 – इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1769 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1794 – ट्रेकोइंग की लड़ाई: फ्रांसीसी सैनिकों ने ब्रिटिश सेना को हराया।
1803 – ग्रेट ब्रिटेन ने फ्रांस पर युद्ध शुरू कर दिया, जिसके बाद फ्रांस ने डच क्षेत्र से वापस लेने की इजाजत नहीं दी, जिसके कारन नेपोलियन से युद्ध की शुरूआत हुई।
1804 – नेपोलियन बोनापार्ट ने फ्रांस की सीनेट द्वारा सम्राट के रूप में चुने जाने की घोषणा की।
1848 – जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन हुआ।
1860 – अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए अब्राहम लिंकन को उम्मीदवार बनाया।
1888 – अमरीका में पहला ग्रामोफ़ोन रिकार्ड बजाकर दिखाया गया था।
1899 – विश्व सद्भावना दिवस के मौके पर पहली बार हेग शांति सम्मेलन में 26 देशों ने भाग लिया।
1912 – पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज हुई।
1940 – जर्मनी की सेना ने ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
1950 – उत्तरी एटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर करने के एक साल बाद इसी दिन विश्व के 12 देशों ने अमरीका और यूरोप की रक्षा के लिए एक स्थाई संगठन पर सहमति दी थी।
1974 – राजस्थान के पोखऱण में सफल परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत विश्व में छठा परमाणु संपन्न देश बना। इस परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था।
1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने मौद्रिक संघ संधि पर हस्ताक्षर किया।
1991 – ब्रिटेन का पहली ऐस्ट्रॉनॉट हेलेन शर्मन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। 27 वर्षीय हेलेन सोवियत सोयुज़ नाम की अंतरिक्ष कैपसुल में बैठकर कज़ाख़स्तान से रवाना हुई।
1994 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1995 ‘सं.रा. सहिष्णुता वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
1994 – गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फ़िलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूर्णत: लागू।
2004 – इस्रायल के राफा विस्थापित कैम्प में इस्रायली सैनिकों ने 19 फ़िलिस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
2006 – नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।
2007 – कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल असीमित समय के लिए बढ़ा।
2008 – पार्श्वगायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया।
2008 – भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को उनकी किताब एनिमल पीपुल हेतु कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया।
2009 – श्रीलंका की सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार डाला गया।
2012 – सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक इंक ने नास्डैक में ट्रेडिंग करना शुरू किया।
2019 – ब्रिटेन में जारी हुआ नया हथियार अधिनियम, सिखों को मिला कृपाण रखने का अधिकार।
2019 – अच्युतानंद द्विवेदी की शॉर्ट फिल्म ‘सीड मदर’ ने कान फिल्म महोत्सव की नेस्प्रेसो टेलेंट्स प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।
2020 – देश के कुल 211 गायकों ने जयतु भारतम गाया है जिसे भारत रत्न सिंगर लता मंगेशकर ने शेयर किया ( 17 तारीख का भी वर्णन )।
2020 – भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र रिलीव एंड वर्क एजेंसी (UNRWA) को फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए दो मिलियन डॉलर की सहायता मुहैया करायी।
2021 – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक आईईडी विस्फोट किया।
2022 – दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने   राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंपा।
2022 – हरियाणा में झज्जर व रेवाड़ी के पास 2.6 की तीव्रता का भूकम्प आया। केंद्र जमीन से 15 किमी नीचे था।
2022 – रूस ने ईटली के 24 और स्‍पेन के 27 राजनयिकों को निष्कासित किया।
2022 – गुजरात में मोरबी जिले में नमक फैक्‍टरी की एक दीवार ढह जाने से 12 श्रमिक मारे गए।
2023 – पीएम मोदी ने पुरी – हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई , 8200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी।
2023 – हैरिसन फोर्ड को फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल में मानद पाल्मे डी’ओर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2024 – हरियाणा के नूंह में बस में आग लगने से 10 की मौत व 25 से ज्यादा घायल हुए , मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे श्रद्धालु।
2024 – काइल नाम से 706 लोग टेक्सास के काइल में एकत्रित हुए, ताकि समान नाम वाले लोगों के एकत्र होने का रिकॉर्ड तोड़ा जा सके।

*18 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1048 – फ़ारसी और ताजिकी भाषाओं के प्रसिद्ध कवि, गणितज्ञ और दार्शनिक उमर खैयाम का जन्म हुआ।
1682 – शाहू – छत्रपति शिवाजी का पौत्र तथा शम्भुजी और येसूबाई का पुत्र था।
1881 – राम लिंगम चेट्टियार – एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य थे।
1910 – बी एन आदरकार – अर्थशास्त्री (जानकारीबी एन आदरकार) भारतीय रिज़र्व बैंक के नौवें गवर्नर थे।
1914 – एस. जगन्नाथन – भारतीय रिज़र्व बैंक के दसवें गवर्नर थे।
1922 – नार्वे में जन्मे मनोचिकित्सक जर्डा बोयेसन का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1929 – वेंकटरमन राधाकृष्णन –  एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक ।
1933 – एच डी देवगौड़ा – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
1939 – सुधीर रंजन मजूमदार – त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1948 – थावर चंद गहलोत –  एक भारतीय राजनीतिज्ञ  और कर्नाटक के 19वें राज्यपाल।
1951 – जगदीप धनखड़ – एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल।
1959 – फग्गन सिंह कुलस्ते एक भारतीय राजनीतिज्ञ , सत्रहवीं लोक सभा के सांसद तथा केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री, भारत सरकार।
1961 – जनरल अनिल चौहान भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख।

*18 मई को हुए निधन👉*

526 – पोप जॉन प्रथम (523-26) का निधन हुआ।
1934 – मुकुन्द दास भारत से बांग्ला भाषा के कवि।
1966 – पंचानन माहेश्वरी – भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी।
2012 – जय गुरुदेव – प्रसिद्ध धार्मिक गुरु।
2015 – नर्स अरुणा शानबाग (पीडिता ) – ने अपनी जिन्दगी के 42 साल कोमा में बिताने के बाद दम तोड़ दिया।
2017 – अनिल माधब दवे – भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री थे।
2017 – रीमा लागू ( गुरिंदर भादभाड़े ) – हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री थीं।
2021 – पूर्व रक्षाराज्यमंत्री प्रो चमन लाल गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद जम्मू में देहांत हुआ।
2021 – उत्तर प्रदेश सरकार में बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्य मंत्री विजय कश्यप (52) का कोरोना से निधन हुआ।
2023 – अंबाला से बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया (72) का लम्‍बी बीमारी के कारण निधन।
2023 – अमेरिकी नाविक बडी मेल्गेस (93) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेता जिम ब्राउन (87) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी गिटार वादक जॉन कोर्नर (85) का निधन हुआ।

*18 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री एच डी देवगौड़ा जन्म दिवस।
🔅 श्री सुधीर रंजन मजूमदार जयन्ती।
🔅 श्री जयगुरुदेव स्मृति दिवस।
🔅 पोखरण परमाणु विस्फोट दिवस (1974)।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (49वां)।
🔅 विश्व एड्स वैक्सीन दिवस (World AIDS Vaccine Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.