Rania News: रानिया में दर्दनाक हादसा; अनाज मंडी में गेहूं के ट्रक में उतरा करंट, 2 की मौत

रानिया के गांव बणी की अनाज मंडी में 11 हजार वोल्टेज की तारों की चपेट में आया गेहूं से भरा ट्रक। करंट लगने से दो लोगों की मौके पर मौत। पुलिस जांच में जुटी।

रानिया : गांव बणी की अनाज मंडी में गेहूं से भरे एक ट्रक में करंट आने से 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार गुरसेवक सिंह (57) और नत्थू राम (56) निवासी रामा मंडी (पंजाब) बणी की अनाज मंडी में ट्रक से गेहूं की लिफ्टिंग का काम करते थे।

जब उन्होंने ट्रक में गेहूं लोड करके ट्रक को छांव में खड़ा किया तो ट्रक का अगला हिस्सा अचानक 11 हजार वोल्टेज के तारों से टकरा गया जिससे ट्रक में करंट आ गया और नीचे उतरते समय दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही मौके पर काफी लोग जमा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.