Copper Bottle Benefits: तांबे की बोतल में पानी पीते समय न करें ये 3 गलतियां, फायदे की जगह होगा नुकसान

तांबे की बोतल में पानी पीना सेहतमंद है, लेकिन गलत तरीका आपको बीमार कर सकता है। जानें नींबू पानी और तापमान से जुड़ी वो गलतियां जो शरीर में जहर फैला सकती हैं।

कॉपर बोतल में रखा पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यही वजह है कि आजकल लोग इसे अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना रहे हैं. कई लोग पूरा दिन कॉपर की बोतल में पानी पीते हैं. तो कुछ लोग रात को कॉपर के गिलास में पानी रखकर उसे सुबह खाली पेट पीना पसंद करते हैं. माना जाता है कि इससे पाचन बेहतर होता है, इम्यूनिटी मजबूत बनती है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉपर बोतल का गलत तरीके से इस्तेमाल आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है?

कॉपर बोतल में एसिडिक चीजें डालना

न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि कुछ लोग कॉपर बोतल में रखे पानी में नींबू का रस मिला लेते हैं और फिर उसे पीते हैं. जो की सबसे बड़ी गलती है. दरअसल, ऐसा करने से नींबू में मौजूद एसिड कॉपर से रिएक्ट करता है, जिसे पीने से उल्टी जैसी दिक्कते हो सकती हैं.

बहुत गर्म या बहुत ठंडा पानी स्टोर करना

कॉपर बोतल में पानी को सही तापमान में ही स्टोर करना चाहिए. न तो बहुत ज्यादा गर्म और न ही बहुत ज्यादा ठंडा पानी कॉपर बोतल में नहीं रखना चाहिए. क्योंकि तापमान में ज्यादा बदलाव तांबे के गुणों को प्रभावित करते हैं

पूरा दिन कॉपर बोतल का पानी पीना

एक्सपर्ट बताती हैं कि कुछ लोग पूरा दिन कॉपर बोतल में रखा ही पानी पीते हैं, जो की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. क्योंकि ज्यादा कॉपर बोतल का पानी से शरीर में कॉपर की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे नॉशिया, उल्टी और पेट में इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है.

बता दें कि, अगर आपको कॉपर की बोतल का पानी पीना है तो पूरा दिन के बजाए रात को पानी स्टोर करके रखें. इसके बाद इसे 250 से 500 ml ही पूरे दिन में पीना चाहिए, जो हमारी बॉडी के लिए पर्याप्त है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.