Sahibabad: साहिबाबाद में 7 दिवसीय बाल योग शिविर शुरू, बच्चों को मिलेंगे संस्कार और सेहत
साहिबाबाद गांव में अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान का 7 दिवसीय बाल योग शिविर शुरू। बच्चों को एकाग्रता बढ़ाने के लिए सिखाए जा रहे सूर्य नमस्कार और ध्यान के गुर।
साहिबाबाद गांव में अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान की ओर से सात दिवसीय बाल योग एवं संस्कार शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। शिविर में बच्चों को प्रतिदिन सुबह योग, ध्यान और नैतिक संस्कारों की शिक्षा दी जाएगी। इससे बच्चों में शारीरिक, मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास का विकास होगा। शुक्रवार को शिविर में ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। आयोजकों ने बताया कि योग क्रियाओं से बच्चों में एकाग्रता, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। शिविर का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, अच्छे संस्कार और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है।