Ghaziabad Hit & Run: नंदग्राम में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, चालक फरार

गाजियाबाद के नंदग्राम में दर्दनाक हादसा! सुबह सैर पर निकले बुजुर्ग दिनेश सिंघल को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय मौत। पुलिस जांच जारी।

गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र में सुबह की सैर पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। सेवानगर निवासी अंकुश सिंघल ने नंदग्राम थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके पिता दिनेश कुमार सिंघल रोजाना सुबह टहलने के लिए जाते थे। 20 मई की सुबह भी वह करीब पांच बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। करीब साढ़े पांच बजे वह मेरठ रोड स्थित पटेल नगर कट के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने उनके पिता को सड़क किनारे पहुंचाया और घटना की जानकारी परिवार को दी।

सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अंकुश सिंघल का आरोप है कि वाहन चालक लापरवाही और तेज गति से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.