पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 24 मई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 24 मई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 24 मई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 मई 2026*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 28:33 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 26:51 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* बालव – 16:26 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* हर्शण – 27:43 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 05:26
*🌄सूर्यास्त-* 19:09
*🌙चन्द्रोदय-* 12:58
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 17:26 से 19:09
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी नवमी 28:33 तक पश्चात्  दशमी प्रारम्भ , सर्वदोषनाशक रवियोग , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 26:41 से सूर्योदय तक , “दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , भारतीय महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल जन्म दिवस , श्री करतार सिंह सराभा जयन्ती , पहलवान गुरु श्री हनुमान स्मृति दिवस , विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस , पार्कों का यूरोपीय दिवस व राष्ट्रमंडल दिवस (महारानी विक्टोरिया के जन्मदिन पर भारत के संदर्भ में , वैश्विक स्तर पर मार्च माह के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 प्रथम (अधिक/ पुरुषोत्तम) ज्येष्ठ सुदी दशमी 29:13 तक पश्चात् एकादशी प्रारम्भ , गंगा दशम , श्रीगङ्गा दशहरा व्रत पूर्ण / पर्व , नौतपा प्रारम्भ , सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15:38 पर , बुध मृगशिरा नक्षत्र 23:49 पर , मेला श्री गंगा दशहरा (हरिद्वार)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*तथा गवार्थे शरणं*
*शीतवर्षसहं दृढम् ।*
*आसप्तमं तारयति*
*कुलं  भरतसत्तम ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६६
*अर्थात् 👉*
_हे भरतश्रेष्ठ! जो गौओं के लिये सर्दी , धूप और वर्षा से बचाने वाला सुदृढ़ निवास स्थान बनवाता है, वह अपनी सात पीढ़ियों का उद्धार कर देता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 मई 2026 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज कोई अवसर मिल सकता है। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। मानसिक संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन सामान्य रहेगा । इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु  परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। किसी समस्या का समाधान निकलेगा। धार्मिक विचारों की बढ़ोतरी होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे  किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी के साथ  भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। कठिन समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी , परिवार वाले आपको महत्व देंगे । प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1653 – जर्मन संसद ने फर्डिनेंड द्वितीय को ऑस्ट्रिया का राजा घोषित किया।
1689 – ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।
1798 – यूनाइटेड आयरिशमैन ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत की।
1824 – अंग्रेजों ने प्रथम आंग्ल-बर्मी युद्ध में रंगून और बर्मा पर कब्ज़ा कर लिया।
1830 – अमेरिका में पहली बार यात्री रेलरोड सेवा की शुरुआत हुई।
1854 – एंथनी बर्न्स बोस्टन में यूएस डिप्टी मार्शल द्वारा गिरफ्तार किया गया।
1875 – सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।
1883 – ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।
1903 – पेरिस में ऑटोमोबाइल के लिए मैड्रिड दौड़ शुरू हुई, जिसमें आठ लोग मारे गए।
1915 – थॉमस अल्वा एडिशन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।
1921 – उत्तरी आयरलैंड के नए संसद के लिए प्रथम आम चुनाव का आयोजन किया गया।
1922 – रूसी और इटली ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1930 – एमी जॉनसन नामक महिला अकेले विमान उड़ाकर लंदन से ऑस्ट्रेलिया पहुंची।
1931 – पहली वातानुकूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई।
1955 – पेरिस में स्टेड रॉलेंड-गैरोस में फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट खोला गया।
1957 – ताइवान के ताइपेई शहर में अमेरिका विरोधी दंगे फूट पड़े।
1959 – सम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया (कन्फर्म नहीं)।
1964 – रेफरी के एक विवादास्पद फैसले से स्टेडियम में ही भगदड़ मच गई। जिससे 300 से ज्यादा लोग मारे गए।
1981 – टेक्सास के कॉर्पस क्रिस्टी शहर में एक अनाज की लिफ्ट में विस्फोट होने से 9 लोग मारे गए और 30 घायल हुए।
1985 – बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लाेग मरे।
1986 – मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी।
1991 – इजरायल के प्रधानमंत्री इट्ज़हैक शमीर द्वारा अधिकृत ऑपरेशन सुलैमान शुरू किया गया।
1993 – कुर्द विद्रोहियों ने तुर्की में 33 सैनिकों और पांच नागरिकों की हत्या की।
1994 – मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मच जाने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मृत्यु।
2000 – दक्षिण लेबनान से 22 साल का ख़ूनी दौर समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी।
2001 – नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।
2002 – रूस और अमेरिका ने मास्को की संधि पर हस्ताक्षर किये।
2002 – नेपाल में नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया।
2003 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।
2004 – उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।
2005 – एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।
2007 – एमा निकोलसन रिपोर्ट यूरोपीय संघ की संसद में पारित।
2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता छह प्रतिशत बढ़ाने का फ़ैंसला किया।
2013 – राफेल कोरेया ने तीसरी बार इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2014 – थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
2019 – सूरत के एक चार मंजिला वाणिज्यिक परिसर में दोपहर आग लगने से एक कोचिंग क्लास के कम से कम 20 छात्रों की मौत हो गई ।
2019 – भारतीय वायुसेना – सुखोई विमान से 500 किलो के गाइडेड बम का सफल परीक्षण , 30 किमी दूर लक्ष्य पर सटीक प्रहार किया ।
2020 – वंदेभारत मिशन के अंतर्गत विशेष विमान लंदन से 93 यात्रियों को लेकर इंदौर पहुंचा।
2021 – मलयेशिया के कुआलालंपुर में दो मेट्रो लाइट रेल ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिस कारण 200 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हो गए।
2021 – भारत और इजराइल ने कृषि में सहयोग के लिए तीन साल की कार्य योजना पर हस्ताक्षर किए।
2021 – माली में सैन्य अधिकारियों ने अंतरिम सरकार के राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री को हिरासत में लिया।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्‍वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्‍मेलन में शामिल हुए।
2022 – कर्नाटक में हुबली के बाहरी इलाके में बस व लारी की टक्कर से 8 लोगों की मौत हुई तथा 25 घायल हुए।
2022 – भारतीय नौसेना
(आईएन) और बांग्लादेश की नौसेना (बीएन) के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘बोंगोसागर’ का तीसरा संस्करण बांग्लादेश के पोर्ट मोंगला में शुरू हुआ।
2023 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की अपनी तीन देशों की यात्रा के समापन के बाद दिल्ली पहुंचे।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रांची में झारखंड उच्च न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन किया।
2023 – पूर्व मंत्री और पांच बार के विधायक  यूटी खादर को सर्वसम्मति से कर्नाटक विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।
2023 – नामदेव शिरगांवकर को भारत ताइक्वांडो प्रमुख के रूप में निर्विरोध चुना गया।
2024 – महाराष्ट्र के डोंबिवली की फैक्ट्री में गुरुवार को बॉयलर फटने से धमाके में मरने वालों की संख्या आज 10 तक पहुंची , 64 घयल।
2024 – अंबाला में एक ट्रक और मिनी बस की गुरुवार देर रात आपस में टक्कर होने से करीब सात लोगों की मौत व लगभग 25 घायल हुए।
2025 – नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित हुई।

*24 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1819 – महारानी विक्टोरिया – ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी।
1896 – करतार सिंह सराभा – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक।
1899 – काज़ी नज़रुल इस्लाम – प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक थे।
1920 – नीलमणि राउत्रे – भारत के राजनीतिज्ञ।
1928 – जन कृष्णमूर्ति एक भारतीय राजनीतिक नेता थे।
1952 – रंजन मथाई – भारत के पूर्व ‘भारतीय विदेश सचिव’।
1954 – बछेंद्री पाल – माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला।
1955 – राजेश रोशन – सुप्रसिद्ध संगीतकार रौशनलाल नागरथ के पुत्र।
1955 – अडूर प्रकाश केरल के वरिष्ठ नेता।
1960 – प्रेमचंद अग्रवाल उत्तराखंड के राजनेता।
1965 – राजदीप सरदेसाई प्रसिद्ध पत्रकार और न्यूज़ एंकर।
1973 – शिरीष कुंदर फिल्म निर्देशक व एडिटर।
1977 – ए. एन. शमसीर केरल विधानसभा से जुड़े नेता।
1980 – अंकुर भाटिया फिल्म व ओटीटी अभिनेता।
1981 – आर्य बब्बर बॉलीवुड अभिनेता।
1982 – कांची कौल टीवी अभिनेत्री।
1982 – मोहम्मद रफी भारतीय फुटबॉलर।
1988 – थोनाकल गोपी ओलंपियन एथलीट।
1990 – रागिनी द्विवेदी साउथ इंडियन फिल्म अभिनेत्री।

*24 मई को हुए निधन👉*

1543 – निकोलस कॉपरनिकस – प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ थे।
1879 – विलियम लायड गैरिसन – अमेरीकी दासता विरोधी आंदोलन के नेता।
1905 – प्रतापचंद्र मज़ूमदार – ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता।
1950 – लॉर्ड वेवेल – ब्रिटिश सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी और भारत के वाइसराय थे।
1981 – एस. के. पाटिल (सदाशिव कानोजी पाटील) –  एक अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी, वे एक योग्य पत्रकार, विद्वान और वक्ता थे।
1990 – के. एस. हेगड़े- भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1999 – गुरु हनुमान – भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान।
2000 – मजरूह सुल्तानपुरी, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर।
2010 – वीरेंद्र भाटिया समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे ।
2020 – झारखंड के पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य तथा वित्‍त मंत्री राजेन्‍द्र प्रसाद सिंह का निधन हुआ।
2023 – सोन स्पाइक ली की फ़िल्मों के बेसिस्ट व संगीतकार बिल ली (94) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेता जॉर्ज महारिस (94) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गायिका, गीतकार और अभिनेत्री टीना टर्नर (83) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी संगीतकार डौग इंगल (74) का निधन हुआ।
2025 – रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पूजनीय पिता और प्रसिद्ध गौ-सेवक श्री रामजीलाल अग्रवाल (96) का निधन हुआ।

*24 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 भारतीय महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल जन्म दिवस।
🌟 श्री करतार सिंह सराभा जयन्ती।
🌟 पहलवान गुरु श्री हनुमान स्मृति दिवस।
🌟 विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस।
🌟 पार्कों का यूरोपीय दिवस।
🌟 राष्ट्रमंडल दिवस (महारानी विक्टोरिया के जन्मदिन पर भारत के संदर्भ में , वैश्विक स्तर पर मार्च माह के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.