Ambala EV Bus: अनिल विज ने 10 नई इलेक्ट्रिक बसों को दी हरी झंडी, अब 17 रूटों पर सफर आसान

परिवहन मंत्री अनिल विज ने अम्बाला में 10 नई EV बसों की शुरुआत की। 20 साल बाद लोकल रूट हुए बहाल। पूरे हरियाणा के लिए 400 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद का प्रस्ताव।

अंबाला: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने हरी झंडी दिखाकर 10 नई EV लोकल बसों की शुरुआत की. इस दौरान अनिल विज ने टिकट ली और यात्रियों के साथ बस में बैठकर सफर किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जीएमएन कॉलेज से सुभाष पार्क तक का सफर तय किया. अनिल विज ने कहा कि “मैंने लंबी दूरी के लिए 400 नई ईवी बसों की खरीद को लेकर सीएम नायब सैनी को पत्र लिखा है.”

अनिल विज ने 10 नई ईवी बसों को दिखाई हरी झंडी: अनिल विज ने कहा कि “अंबाला में बीते 20 साल से लोकल रूट पर बसे बंद थी. पहले 15 EV बसों की शुरुआत की थी. आज 10 नई बसों को हरी झंडी दिखाई है. अब टोटल 25 बसें हो गई हैं. ये बसें अंबाला शहर और अंबाला छावनी समेत जिले के 17 रूटों पर सवारी की ढुलाई करेंगी. ईवी बसों से एक तो तेल की खपत को रोका जाएगा और दूसरा पॉल्यूशन नहीं होगा. जिसे स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा. अब AC बसों में यात्री सफर कर सकेंगे. इन बसों का किराया बहुत ही कम रखा गया है ताकि यात्रियों की जेब पर बोझ भी ना पढ़ सके.”

हरियाणा रोडवेज के बेडे़ में शामिल होगी 400 नई बसें? परिवहन मंत्री ने कहा कि “जैसे ही देश के प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में तेल की खपत से बचत का भाषण दिया. मैंने अपने विभाग में बैठक बुलाकर विचार किया तथा अब जल्द ही पूरे हरियाणा में इस प्रकार की बसों की खरीद की जाएगी. इससे एक तो पॉल्यूशन से राहत मिलेगी वहीं ईंधन की बचत के साथ-साथ स्वच्छ माहौल भी मिलेगा. मैंने मुख्यमंत्री को एक प्रस्ताव लिखकर भेजा है. जिसमें लंबी दूरी पर भी इस प्रकार की 400 इलेक्ट्रिक बसें मंगवाई जाएं.” उन्होंने सीएम से ये भी आग्रह किया कि हरियाणा में चलने वाले सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर टैक्स फ्री किया जाए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.