Bhivani College Admission: महिला महाविद्यालय में शुरू होगा भूगोल ऑनर्स, 31 मई तक आवेदन

भिवानी के राजीव गांधी महिला कॉलेज में सत्र 2026-27 से बीए भूगोल ऑनर्स कोर्स शुरू। जिले का पहला कॉलेज। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई। देखें पूरा एडमिशन शेड्यूल और मेरिट लिस्ट तारीखें।

भिवानी। शहर के राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से छात्राओं के लिए बीए ऑनर्स भूगोल का नया कोर्स शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही नए सत्र में दाखिलों के लिए 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार भूगोल ऑनर्स कोर्स शुरू करने वाला यह जिले का पहला महाविद्यालय होगा।

छात्राओं को मिलेंगे रोजगार और शोध के अवसर

वर्तमान समय में भूगोल विषय रोजगार की दृष्टि से काफी उपयोगी साबित हो रहा है। इस कोर्स के माध्यम से छात्राओं को शिक्षण, शोध, प्रशासनिक सेवाओं, पर्यावरण प्रबंधन, नगर एवं क्षेत्रीय नियोजन और जीआईएस आधारित कार्यों में बेहतर अवसर मिल सकेंगे। सरकारी और निजी क्षेत्रों में भूगोल विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यह कोर्स छात्राओं के कॅरिअर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

दाखिलों के लिए पहली मेरिट लिस्ट की प्रोविजनल सूची 10 जून को होगी जारी

पहली मेरिट लिस्ट की प्रोविजनल सूची 10 जून और फाइनल सूची 11 जून को जारी होगी। फीस 12 जून से 15 जून तक जमा कराई जा सकेगी। दूसरी मेरिट लिस्ट की प्रोविजनल सूची 16 जून और फाइनल सूची 17 जून को जारी होगी। इसके लिए फीस 18 जून से 22 जून तक जमा होगी। तीसरे चरण में फिजिकल काउंसिलिंग 24 जून को आयोजित होगी। इसके बाद 25 जून को पोर्टल नए पंजीकरण और फॉर्म एडिट के लिए दोबारा खोला जाएगा। 26 जून से 2 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ काउंसिलिंग होगी।

भूगोल विषय के माध्यम से छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन और क्षेत्रीय विकास की समझ विकसित होगी। इस कोर्स के माध्यम से छात्राओं को शिक्षण, शोध सहित अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान होंगे। वहीं महाविद्यालयों में नए सत्र में दाखिलों के लिए 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चलेगी।

इस प्रकार से रहेगी महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया

प्रक्रिया तारीख

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन : 31 मई तक

आवेदन में सुधार (ओटीपी आधारित) 01 जून तक

आवेदकों की सूची (आपत्तियों सहित) 02 जून

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (कॉलेज द्वारा) 06 जून तक

पहली मेरिट लिस्ट प्रोविजनल 10 जून

पहली मेरिट लिस्ट फाइनल 11 जून

फीस शुल्क जमा करना 12 जून से 15 जून

दूसरी मेरिट लिस्ट प्रोविजनल 16 जून

दूसरी मेरिट लिस्ट फाइनल 17 जून

फीस शुल्क जमा करना 18 जून से 22 जून

फिजिकल काउंसिलिंग 24 जून

नए पंजीकरण या फॉर्म एडिट 25 जून

Leave A Reply

Your email address will not be published.