Fit India: भिवानी में खिलाड़ियों ने चलाई साइकिल, नशे के खिलाफ दिया फिटनेस का संदेश

भिवानी में भारतीय खेल प्राधिकरण के 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में 150 खिलाड़ियों ने भरी हुंकार। कॉमनवेल्थ पदक विजेता मोहित ग्रेवाल ने युवाओं को नशे से दूर रहने की दी सलाह।

भिवानी। भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में रविवार को फिट इंडिया मुहिम के तहत ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने भाग लेते हुए सात किलोमीटर साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

केंद्र के उप निदेशक दीपक पंत ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और लोग अपने शरीर को फिट रखने के लिए प्रेरित हों।
Leave A Reply

Your email address will not be published.