गुड़गांव: जेनपैक्ट और अन्नामृत फाउंडेशन ने छात्राओं को सिखाया पोषण और साइबर सुरक्षा

गुड़गांव के बादशाहपुर में 500 से अधिक छात्राओं के लिए विशेष CSR कार्यक्रम। ACP गौरव फोगाट ने दिए साइबर सुरक्षा टिप्स, अन्नामृत फाउंडेशन ने पोषण पर दिया जोर।

गुड़गांव : जेनपैक्ट एवं अन्नामृत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बादशाहपुर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पोषण, शिक्षा और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष सीएसआर पहल का आयोजन किया गया। जिसमें 500 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसीपी साइबर गौरव फोगाट ने कहा कि आज के डिजिटल युग में बच्चों, विशेष रूप से लड़कियों के लिए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। वहीं विशेष सीएसआर पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अन्नामृत फाउंडेशन के ट्रस्टी धनंजय कृष्ण दास ने कहा कि अच्छा भोजन और उचित पोषण बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए जरूरी है। अन्नामृत फाउंडेशन हर बच्चे तक पौष्टिक भोजन पहुंचाने का प्रयास कर रहा है ताकि वे बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ सकें।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, वॉलंटियर एंगेजमेंट एक्टिविटीज, मिड-डे मील इंटरैक्शन सेशन तथा पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने पोषण, शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े विषयों पर अपनी सोच को कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं जेनपैक्ट सीएसआर ग्लोबल लीडर रचना चुघ ने कहा कि लड़कियों के लिए पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस तरह की पहल छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ आत्मविश्वास और बेहतर जीवनशैली के लिए प्रेरित करती हैं।

कार्यक्रम के तहत छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं बच्चों ने पोषण, शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। विजेता छात्राओं को पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान जेनपैक्ट की नेतृत्व टीम, स्वयंसेवकों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक विशेष बना दिया। यह पहल समाज में पोषण, शिक्षा और सामुदायिक विकास के प्रति सकारात्मक संदेश देने में सफल रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.