Gurugram Power Cut: सेक्टर-72 सब-स्टेशन हादसा, एक SDO और दो JE सस्पेंड

गुड़गांव में 22 मई की रात हुए बिजली संकट पर बड़ी कार्रवाई। HVPNL ने सेक्टर-72 और पाली सब-स्टेशन के एक SDO व दो JE को किया सस्पेंड। जानें क्या था पूरा मामला।

गुड़गांव : एचवीपीएनएल के सेक्टर-72 के 220केवी सब स्टेशन की सीटी फटने से गत 22 मई की रात करीब पौने चार घंटे ठप हुई बिजली सप्लाई के मामले में एक एसडीओ व दो जेई पर गाज गिरी है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के सुपरिटेंडेंट सर्विसेज-2 पंचकूला ने इस मामले में सेक्टर-72 सब स्टेशन के इंचार्ज जेई संदीप नैन को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही फरीदाबाद के पाली के 220 केवी सब स्टेशन की ओर से बैकअप नहीं दिए जाने पर एसएसई (एसडीओ) संदीप सिंह व जेई बृजेश को भी सस्पेंड कर दिया है।

दरअसल, शुक्रवार रात सेक्टर-72 के 220केवी सब स्टेशन की सीटी फट गई थी। इससे गुरुग्राम के 9 सब स्टेशनों की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। करीब पौने चार घंटे तक बिजली का बैकअप नहीं मिला। इससे करीब 40 मिनट तक रैपिड मेट्रो सेवा भी ठप रही। इस मामले में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के सुपरिटेंडेंट सर्विसेज-2 पंचकूला ने सेक्टर-72 सब स्टेशन के प्रभारी जेई संदीप नैन को निलंबित कर दिया है। साथ ही फरीदाबाद के पाली स्थित 220 केवी सब स्टेशन की तरफ से बैकअप नहीं देने पर एसएसई (एसडीओ) संदीप सिंह और जेई बृजेश को भी निलंबित किया गया है। पाली सब स्टेशन से समय पर बैकअप न मिलने के कारण पूरे इलाके में बिजली संकट गहरा गया था। निलंबन के आदेश जारी कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.